सर्वे में इन लोगों को किया गया शामिल
यह सर्वे वेरिफाइड यूजर्स के बीच किया गया था। इसमें 69% पुरुष और 31% महिलाएं शामिल थीं। सर्वे में शामिल लोगों में से 46% टियर-1 लोकेशन से, 30% टियर-2 शहरों से और 24% टियर-3, टियर-4 और टियर-5 जिलों से थे।इसके नतीजे मरीजों के अनुभवों और बिलिंग से जुड़ी समस्याओं की एक झलक दिखाते हैं। वहीं, सर्वे में बताए गए NSS के आंकड़े प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों के बीच हेल्थकेयर पर होने वाले औसत खर्च में भारी अंतर को दर्शाते हैं।