'अंडरकवर पुलिस मेरे पीछे, कभी भी हिरासत में ले सकती है मुझे', तिरंगा मार्च से पहले CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का दावा
Updated on
16-10-2026 10:59 AM
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने गुरुवार को सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियां उनका पीछा कर रही थी और इंटेलिजेंस ब्यूरो के कर्मी उनके घर पर नजर रख रहे थे। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के तिरंगा मार्च से पहले उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।
अभिजीत दिपके ने एक्स पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं जहां ठहरा हूं, वह जगह चारों तरफ से सादे कपड़ों वाले पुलिस वालों से घिरी हुई है। ये लोग लगातार मुझ पर नजर रखे हुए हैं। सफेद स्कॉर्पियो भी हर जगह मेरा पीछा कर रही है।
वहीं, गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए अभिजीत दिपके ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए वे जेल जाने के लिए भी तैयार हैं और उन्होंने अधिकारियों को चुनौती दी है कि वे इस काम को अपराध मानें। उन्होंने कहा कि कल हम पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से जाकर तिरंगा फहराएंगे। अगर आप देश के नागरिक होने के नाते इसे हमारा अपराध मानते हैं, तो आप सबसे बड़े देशद्रोही हैं।
अभिजीत दिपके की समर्थकों से अपील
वहीं, CJP फाउंडक अभिजीत दिपके ने अपने समर्थकों और आम जनता से शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में इकट्ठा होकर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की है। यह मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पार्टी के विरोध प्रदर्शन का हिस्सा है। वहीं दिल्ली पुलिस ने भी हाईकोर्ट में बता दिया है कि वह लॉ एंड ऑर्डर मेनटेन करने के लिए एक्शन लेगी।
प्रदर्शन के मद्देनजर 16 और 17 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क बंद
गुरुवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने घोषणा की कि सेंट्रल पार्क, जो इस तिरंगा मार्च के लिए तय की गई जगह है, 16 और 17 अक्टूबर को बंद रहेगा। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग सरकार के डर जाने की बात कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जहां भी प्रदर्शन की बात होती है सरकार उस जगह को बंद कर देती है।
दिल्ली पुलिस ने NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। वे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन NSUI…
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) शुक्रवार शाम 5 बजे दिल्ली में कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली करने जा रही है। पार्टी की मांग मुख्य चुनाव आयुक्त…
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने गुरुवार को सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियां उनका पीछा कर रही थी और…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत से उनके एक बयान पर स्पष्टीकरण मांग लिया है। उस बयान…
नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के तौर पर डिनोटिफाई किए जाने को लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी की बातों को कांग्रेस ने भी…
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस समेत कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश के नौजवानों को अराजकता की राजनीति का…
नई दिल्ली: क्या नेहा बोरा कांग्रेस का नया युवा चेहरा बन सकती हैं? INDIA ब्लॉक की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिस तरह राहुल गांधी और गांधी परिवार के अन्य सदस्य…
नई दिल्ली: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने सौरव दास, आशुतोष रंका और अजिंक्य शिंदे के…