Select Date:

जिले के विभिन्न स्थानों में तिरंगा यात्रा निकाली गई

Updated on 18-05-2025 09:14 PM

बालोद। हमारे देश के वीर सैनिकों के द्वारा ’ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से आतंकवादियों एवं देश के दुश्मनों को मुँहतोड़ जवाब देने तथा हमारे वीर सैनिकों के अदम्य वीरता एवं साहस के सम्मान में पूरे देश की भाँति बालोद जिले के विभिन्न स्थानों में भी भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय बालोद सहित जिले के सभी नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों एवं विभिन्न स्थानों में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्तिपूर्ण वातावरण से सराबोर रहा। जिले के विभिन्न स्थानों में आयोजित तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक, समाज के गणमान्य एवं प्रबुद्धजन, पत्रकार, समाजसेवियों, महिलाओं, युवाओं सहित समाज के सभी वर्ग के लोगों ने कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्र के प्रति अपनत्व एवं पे्रम को प्रदर्शित किया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों तथा समाज के सभी वर्गों के लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर तथा भारत माता की जय की गगन स्पर्शी नारे लगाते हुए शहर एवं ग्रामों का भ्रमण किया। इस अवसर पर आम नागरिकों के द्वारा विभिन्न स्थानों में तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। जिला मुख्यालय बालोद में आयोजित तिरंगा यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, उपाध्यक्ष  कमलेश सोनी, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य  यशवंत जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष  यज्ञदत्त शर्मा एवं श्रीमती लीला शर्मा सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि  चेमन देशमुख,  पवन साहू,  केसी पवार, सहित एसडीएम  सुरेश साहू, तहसीलदार  आशुतोष शर्मा, नायब तहसीलदार  मुकेश गजेन्द्र, मुख्य नगर पालिका अधिकारी  सौरभ शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवाओं तथा आम नागरिकगण उपस्थित थे।

 जिला मुख्यालय बालोद में इस भव्य तिरंगा यात्रा की शुरूआत सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान से करते हुए घड़ी चैक, पुराना बस स्टैण्ड, सदर रोड, रामदेव चैक, मधु चैक, जय स्तंभ चैक से वापस सरदार पटेल मैदान में तिरंगा रैली का समापन किया गया। जिला मुख्यालय बालोद के अलावा जिले के सभी नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके अंतर्गत नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा, नगर पंचायत डौण्डीलोहारा, अर्जंुदा, गुण्डरदेही सहित जिले के सभी नगर निकायों एवं ग्राम पंचायतों में भी तिरंगा यात्रा निकालकर हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस एवं वीरता का सम्मान किया गया। इसके अलावा समाज के सभी वर्ग के लोगों ने इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देश के एकता एवं अखण्डता को अक्ष्क्षुण बनाए रखने तथा संकटकाल एवं देश के ऊपर किसी भी प्रकार की विपत्ति तथा बाहरी आक्रमण होेने की स्थिति में देेश के शत्रुओं को मुँहतोड़ जवाब देने हेतु पूरे देश के प्रत्येक नागरिकों का एकता के सूत्र में आबद्ध होने का संदेश भी दिया गया। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा में आयोजित तिरंगा यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष  तोरण साहू, उपाध्यक्ष  मनोज दुबे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी  भूपेन्द्र वाडेकर एवं  गोविंद वाधवानी,  संजीव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्यजन उपस्थित थे। इसी तरह नगर पंचायत डौण्डीलोहारा में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष  लाल निमेन्द्र सिंह टेकाम, जनपद उपाध्यक्ष  देवलाल मालेकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा एसडीएम  शिवनाथ बघेल, तहसीलदार सिंह हिंसा राम नायक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकगण उपस्थित थे। इसी तरह नगर पंचायत गुण्डरदेही में आयोजित तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी चन्द्राकर, जनपद अध्यक्ष  पुरूषोत्तम चन्द्राकर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष  विजय सोनकर,  पूर्व विधायक  विरेन्द्र साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि  पुष्पेन्द्र चन्द्राकर सहित एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा एसडीएम श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा, तहसीलदार  कोमल धु्रव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं आम नागरिकगण उपस्थित थे। इसी तरह नगर पंचायत अर्जुंदा में आयोजित तिरंगा यात्रा में अध्यक्ष  प्रणेश जैन, उपाध्यक्ष  अनुभव शर्मा एवं पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में नगरवासी  उपस्थित थे। इसके साथ ही जिले के सभी नगरीय निकायों के अलावा ग्राम पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी देश भक्तिपूर्ण वातारवरण से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तरह से आज जिले में आयोजित तिरंगा यात्रा राष्ट्रीयता की भावना एवं राष्ट्र प्रेम से ओत-प्रोत रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2025
बालोद। हमारे देश के वीर सैनिकों के द्वारा ’ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से आतंकवादियों एवं देश के दुश्मनों को मुँहतोड़ जवाब देने तथा हमारे वीर सैनिकों के अदम्य वीरता एवं साहस…
 18 May 2025
बिलासपुर।  जिले में "ऑपरेशन सिंदूर" अभियान के अंतर्गत देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। जिला स्तरीय यात्रा को केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री  तोखन साहू…
 18 May 2025
अम्बिकापुर। सैन्य शौर्य के सम्मान में मेड्राकला में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों ने भाग लेकर देशप्रेम का परिचय…
 18 May 2025
कोंडागांव। जिले में लगातार सड़क हादसों की बढ़ती संख्या चिंता का सबब बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 में जनवरी से अप्रैल के बीच 98 दुर्घटनाओं में 66…
 18 May 2025
जगदलपुर। बस्तर जिले के बकावण्ड तहसील अंतर्गत इन्द्रावती नदी एवं भास्केल नदी में हो रहे अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन द्वारा सख्ती के बावजूद रेत माफियाओं की गतिविधियां लगातार जारी हैं।…
 18 May 2025
कांकेर। जिले के दल्लीराजहारा रावघाट रेल परियोजना अंतर्गत प्रभावित किसानों ने एक बार फिर 19 मई को अनिश्चितकालीन प्रदर्शन कर रेल रोको आंदोलन करने का फैसला लिया है। इसमें भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ क्षेत्र…
 18 May 2025
दंतेवाड़ा। मंत्री ओपी चौधरी ने मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की। सोशल मीडिया में पोस्ट कर मंत्री ने बताया, जय मां दंतेश्वरी! आज दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा…
 18 May 2025
रायगढ़।  शासकीय उचित मूल्य दुकान जबगा के संचालक मां अम्बे महिला कल्याण समिति के अध्यक्ष भगवान सिंह व सचिव शेष कुमार साहू को दुकान संचालन में अनियमितता बरतने/व्यवपर्तन पाए जाने…
 17 May 2025
कोंडागांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार कोंडागांव सहित पूरे राज्य में पीएम आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों के लिए मंगलवार को गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया। इसी कड़ी में जिले के…
Advt.