Select Date:

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गांव से लेकर शहर तक गूंजा जयघोष

Updated on 18-05-2025 09:14 PM

बिलासपुर।  जिले में "ऑपरेशन सिंदूर" अभियान के अंतर्गत देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। जिला स्तरीय यात्रा को केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री  तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक  अमर अग्रवाल, धरमजीत सिंह, धरम लाल कौशिक,  सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष  राजेश सूर्यवंशी, कमिश्नर  सुनील जैन, कलेक्टर  संजय अग्रवाल , एसएसपी  रजनेश सिंह सहित जनप्रतिनिधि, पंचायत एवं नगरीय निकायों के प्रतिनिधि, अधिकारी, आम नागरिक, बच्चे एवं जवान बड़ी संख्या में शामिल हुए और देश के प्रति अपनी एकजुटता एवं सम्मान प्रकट किया।

       तिरंगे के सम्मान में आज तिरंगा यात्रा की शुरुआत मिनी स्टेडियम गांधी चौक से शुरू होकर लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में समाप्त हुई। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिक, स्कूली छात्र, एनसीसी, एनएस एस, स्काउट, खिलाड़ी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप, जिला पंचायत सदस्य  गोविंद वैष्णव, श्रीमती हर्षिता पांडे,  दीपक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि,नगर निगम कमिश्नर  अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ  संदीप अग्रवाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी  हरिदत्त तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी  अनिल तिवारी, एडीपीओ  रामेश्वर जायसवाल,  वासुदेव पांडे, डीएमसी  ओम पांडे, जिला क्रीड़ा अधिकारी  सुशील मिश्रा, एनएनएनएस के प्रभारी  मनोज सिंहा, अरपा अर्पण अभियान के  श्याम मोहन दुबे सहित अन्य लोगों ने शिरकत की।

      इसी तरह जिले के सभी नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में रैली यात्रा निकाली गई। जिसमें ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक लोगों ने मार्च किया। ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत पूरे जिले में एक साथ तिरंगा यात्रा आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करना, समाज को जागरूक करना तथा जनसहभागिता के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है। इस आयोजन में नागरिकों ने अनुशासन और उत्साह के साथ सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।यात्रा के समापन पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित नागरिकों ने गर्व से भाग लिया। आयोजन के अंत में जनप्रतिनिधियों ने तिरंगे के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान की शपथ दिलाई। 

उल्लेखनीय है कि आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिदूंर की सराहना हर देशवासी कर रहा है। भारतीय सेना द्वारा देश की रक्षा हेतु अदम्य साहस का परिचय देते हुऐ देश की सीमाओं की रक्षा अत्यन्त वीरता के साथ की जा रही है।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2025
बालोद। हमारे देश के वीर सैनिकों के द्वारा ’ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से आतंकवादियों एवं देश के दुश्मनों को मुँहतोड़ जवाब देने तथा हमारे वीर सैनिकों के अदम्य वीरता एवं साहस…
 18 May 2025
बिलासपुर।  जिले में "ऑपरेशन सिंदूर" अभियान के अंतर्गत देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। जिला स्तरीय यात्रा को केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री  तोखन साहू…
 18 May 2025
अम्बिकापुर। सैन्य शौर्य के सम्मान में मेड्राकला में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों ने भाग लेकर देशप्रेम का परिचय…
 18 May 2025
कोंडागांव। जिले में लगातार सड़क हादसों की बढ़ती संख्या चिंता का सबब बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 में जनवरी से अप्रैल के बीच 98 दुर्घटनाओं में 66…
 18 May 2025
जगदलपुर। बस्तर जिले के बकावण्ड तहसील अंतर्गत इन्द्रावती नदी एवं भास्केल नदी में हो रहे अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन द्वारा सख्ती के बावजूद रेत माफियाओं की गतिविधियां लगातार जारी हैं।…
 18 May 2025
कांकेर। जिले के दल्लीराजहारा रावघाट रेल परियोजना अंतर्गत प्रभावित किसानों ने एक बार फिर 19 मई को अनिश्चितकालीन प्रदर्शन कर रेल रोको आंदोलन करने का फैसला लिया है। इसमें भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ क्षेत्र…
 18 May 2025
दंतेवाड़ा। मंत्री ओपी चौधरी ने मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की। सोशल मीडिया में पोस्ट कर मंत्री ने बताया, जय मां दंतेश्वरी! आज दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा…
 18 May 2025
रायगढ़।  शासकीय उचित मूल्य दुकान जबगा के संचालक मां अम्बे महिला कल्याण समिति के अध्यक्ष भगवान सिंह व सचिव शेष कुमार साहू को दुकान संचालन में अनियमितता बरतने/व्यवपर्तन पाए जाने…
 17 May 2025
कोंडागांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार कोंडागांव सहित पूरे राज्य में पीएम आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों के लिए मंगलवार को गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया। इसी कड़ी में जिले के…
Advt.