5 वर्षों में ये पांच बैंक देंगे बंपर रिटर्न! कहीं आप मिस तो नहीं कर गए न?
Updated on
19-09-2026 11:19 AM
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं में से एक है एफडी स्कीम। कई ऐसे वरिष्ठ नागरिक हैं, जो रिटायरमेंट के बाद भी अच्छी बचत करते हैं। उनके लिए बैंक एफडी एक खास निवेश का जरिया मानी जाती है। इसका फायदा यह होता है कि इसमें निवेश पर मिलने वाले ब्याज और तय समय पर मिलने वाली राशि का पहले से ही आइडिया लग जाता है। एफडी को एक सुरक्षित निवेश भी माना जाता है।
इस बीच अगर आप सीनियर सिटीजन हैं, या अपने घर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक एफडी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। हम यहां कुल पांच बैंकों की लिस्ट बता दे रहे हैं, जो अपने पात्र ग्राहकों को पांच साल की अवधि में उनकी एफडी राशि पर 7.2 फीसदी से 8 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहे हैं। इसके साथ ही हम यह भी जानेंगे कि अगर आप कम से कम 10 हजार रुपये की एफडी करते हैं तो वह पांच वर्षों बाद कितने रुपये की हो जाएगी और आपको कितना रिटर्न मिलेगा।
बैंक एफडी पर 8% तक का ब्याज कौन से बैंक देते हैं?
सीनियर सिटीजन के लिए बैंक एफडी पर 8 फीसदी तक का सालाना ब्याज देने वाले कई सारे बैंक हैं, लेकिन हम यहां पांच बैंकों के बारे में बता रहे हैं। सबसे पहले आरबीएल बैंक की बात करते हैं। यह अपनी एफडी योजना पर सीनियर सिटीजन यानी कि वरिष्ठ नागरिकों को 7.2 फीसदी की ब्याज दर से सालाना रिटर्न देता है। अगर आप पांच साल के लिए 10 हजार रुपये की एफडी करते हैं तो यह बैंक तय समय के बाद 14,287 रुपये का रिटर्न देगा।
इसके अलावा जम्मू एंड कश्मीर बैंक अपनी एफडी योजना पर सीनियर सिटीजन को 7.3 प्रतिशत का सालाना ब्याज देता है। एक्सिस बैंक भी अपनी एफडी योजना पर सीनियर सिटीजन को 7.3 फीसदी की ब्याज दर से रिटर्न देता है।
अब बात YES बैंक की करें तो यह सीनियर सिटीजन के लिए एफडी योजना की सुविधा प्रदान करता है। इसके जरिए बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 7.5 फीसदी की ब्याज दर से रिटर्न देता है। वहीं, डीसीबी बैंक सीनियर सिटीजन को एफडी पर 8 फीसदी का ब्याज देता है। इस बैंक में अगर कोई पात्र व्यक्ति 10 हजार रुपये की एफडी करता है तो पांच साल पर उसे 14,859 रुपये का रिटर्न मिलेगा।
सीनियर सिटीजन बैंक एफडी के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?
सीनियर सिटीजन बैंक एफडी के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होती है। इनमें पहचान प्रमाण पत्र जैसे कि आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड आदि; वरिष्ठ नागरिक होने का प्रमाण पत्र जैसे कि बर्थ सर्टिफिकेट, आधार या पैन कार्ड, वरिष्ठ नागरिक कार्ड आदि; निवास प्रमाण पत्र या एड्रेस प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो और कुछ जरूरी फॉर्म आदि।
भारत में वरिष्ठ नागरिक कौन होते हैं? भारत में वरिष्ठ नागरिक वे होते हैं, जिनकी उम्र 60 साल या उससे अधिक हो जाती है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए कौन सी योजना सबसे अच्छी है? वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) को अच्छा माना जाता है। इसपर 8.2 फीसदी का सालाना ब्याज मिलता है।
सीनियर सिटीजन को कितना ब्याज मिलता है? सीनियर सिटीजन को आमतौर पर 6.50 फीसदी से लेकर 8.50 फीसदी तक ब्याज मिलता है।
भारत में अति वरिष्ठ नागरिक कौन होते हैं? भारत में अति वरिष्ठ नागरिक 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले लोग होते हैं।
वरिष्ठ नागरिकों को डीसीबी बैंक 5 साल की एफडी पर कितना ब्याज देता है? वरिष्ठ नागरिकों को डीसीबी बैंक 5 साल की एफडी पर 8% का ब्याज देता है।
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…