15000 सैलरी में पैसे कैसे बचाएं? इस सीक्रेट नियम पर करेंगे अमल तो हो जाएंगे मालामाल!
Updated on
19-09-2026 11:23 AM
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ ऐसा होता है कि इस बार की सैलरी में कुछ नहीं बचा पाए, कोई बात नहीं, अगले महीने की सैलरी से जरूर कुछ बचाएंगे। जब अगले महीने की सैलरी आती है तो खर्चें पहले से ही मुंह खोलकर खड़े रहते हैं। ऐसे में सवाल है यह कि अपनी सैलरी से बचत कैसे करें।
हम यहां किसी मोटी और बड़ी सैलरी की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि केवल 15 हजार रुपये की महीने वाली सैलरी से बचत का तरीका जानेंगे। हालांकि, उदाहरण में हम 30 हजार रुपये और 50 हजार रुपये की सैलरी को भी समझेंगे। यह तरीका इतना शानदार हो सकता है कि आपकी सैलरी चाहें कम हो या अधिक, अगर आप इस बचत के नियम को फॉलो यानी कि पालन करते हैं तो हो सकता है कि आप भी एक समय आने पर अच्छी-खासी राशि बचा लें और मालामाल हो जाएं। आइए अब इसके बारे में जानते हैं।
15000 सैलरी में पैसे कैसे बचाएं?
यहां सवाल यह है कि 15000 सैलरी में पैसे कैसे बचाएं? आप आराम से अपनी इस सैलरी से हर महीने 1500 से 3000 रुपये की बचत कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ खास बातों पर ध्यान देना होगा। पहले हम इन बातों को समझते हैं, उसके बाद सैलरी के खर्च और बचत के लिए '50:30:20 नियम' को भी आसानी से समझेंगे।
बजट बनाएं: सबसे पहले आप अपने हर महीने का बजट बनाएं। आपको मालूम हो कि इस महीने आपके क्या बड़े और उसमें से भी कौन से जरूरी खर्चें हैं। इन खर्चों में मकान समेत अन्य किराया, राशन, बिजली बिल आदि हो सकते हैं।
फिजूलखर्ची से बचें: आपकी सैलरी कम है, इसलिए जरूरी है कि आप फिजूलखर्ची से बचें। मतलब कि जहां पर पैसों के खर्च की जरूरत नहीं है, या जिन सामानों को खरीदने की जरूरत नहीं है, उनपर पैसे खर्च ना करें। आप फिजूलखर्ची कम करने अपनी सैलरी तो नहीं बढ़ा सकते, लेकिन आप अपनी बचत जरूर बढ़ा सकते हैं। हम यह कह सकते हैं कि आप बिना सोचे-समझे किसी भी प्रकार की शॉपिंग खासकर के ऑनलाइन खरीदारी से बचें।
बाहर का खाना: वैसे बाहर का खाना शहर में किराया पर और खासकर के बैचलर रह रहे लोगों के लिए आम बात सी होती है। लेकिन, इसमें काफी अधिक खर्चा हो जाता है। ऐसे में इस बात का ध्यान देना है कि आप कम से कम बाहर का खाना खाएं। आप अपने घर पर या कमरे में अपने से खाना बनाना शुरू करें। शुरू में थोड़ी दिक्कत आती है, लेकिन जब आदत हो जाती है तो आप अपने से ही खाना बनाकर खाना पसंद करते हैं। इससे दो बड़े फायदे होते हैं। पहला कि आपकी सैलरी के खर्चे पर कंट्रोल हो जाता है और दूसरा कि आपकी हेल्थ यानी कि स्वास्थ्य भी खराब होने से बच जाता है।
कुछ पैसों की बचत: अपने बजट के अनुसार, सैलरी से खर्च का पैसा निकालकर कुछ पैसों को बचत के लिए रखें। मतलब कि अगर आपकी सैलरी 15 हजार रुपये महीने है तो आप कोशिश करें कि इसमें से हर महीने 1500 से 3000 रुपये तक की बचत करें। इससे धीरे-धीरे बचत बढ़ती जाएगी और एक दिन यह पैसा काफी मोटा हो सकता है।
50:30:20 नियम क्या है?
सैलरी के खर्चें के अलावा अच्छी बचत के लिए 50:30:20 नियम को काफी अच्छा माना जाता है। कई लोग इसे गोल्डन रूल भी कहते हैं। आइए इस नियम के बारे में जानते हैं। यह नियम आपकी सैलरी को तीन हिस्सों में बांटता है।
50% हिस्सा: जरूरी खर्चों को कैसे मैनेज करें?
मान लीजिए आपकी सैलरी 15 हजार रुपये है यानी कि 100%। इसमें से 50 फीसदी का हिस्सा आप अपने जरूरी खर्चों के लिए रख सकते हैं। मतलब कि 15 हजार का 50 फीसदी यानी कि 7500 रुपये से आप जरूरी खर्च कर सकते हैं। इसमें किराया, यात्रा, राशन, बिजली बिल आदि।
30% हिस्सा: शौक और लाइफस्टाइल पर कितना खर्च करें?
अब आप अपनी सैलरी के 30 फीसदी हिस्से को अपने शौक और लाइफस्टाइल के लिए खर्च कर सकते हैं। मतलब कि 15 हजार रुपये की सैलरी में से 4500 रुपये शौक और लाइफस्टाइल पर खर्च कर सकते हैं।
20% हिस्सा: निवेश और बचत की शुरुआत कहां से करें?
सैलरी के 20 फीसदी हिस्से को हर महीने बचाएं। यह बचत निवेश के रूप में भी हो सकती है या फिर आप कैश भी रख सकते हैं। लेकिन, कहीं निवेश जैसे कि म्यूचुअल फंड एसआईपी आदि में निवेश से पैसे बढ़ते भी रहेंगे, इसलिए कैश रखने से अच्छा है कि आप इनको निवेश में लगा सकते हैं।
15 हजार रुपये का 20 फीसदी मतलब कि 3000 रुपये आप अपनी बचत और निवेश के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसमें यह भी कर सकते हैं कि कुछ पैसों को निवेश करें और कुछ को कैश या अपने बैंक खाते में रख लें।
₹15, 30 और 50 हजार की सैलरी पर 50:30:20 नियम
उदाहरण के लिए हम यहां 15 हजार, 30 हजार और 50 हजार रुपये की सैलरी को 50:30:20 नियम के तहत खर्च और बचत को समझते हैं।
15 हजार रुपये की सैलरी से जरूरी कार्यों के लिए कितना खर्च करना चाहिए? 15 हजार रुपये की सैलरी से जरूरी कार्यों पर आप 7 हजार से 7500 रुपये तक का खर्च कर सकते हैं।
15 हजार की सैलरी से कितने हिस्से की बचत कर सकते हैं? 15 हजार की सैलरी से इसके 20 फीसदी हिस्से यानी कि 3 हजार रुपये की बचत कर सकते हैं।
50-30-20 का नियम क्या है? यह एक बजट नियम है, जिसमें आपकी टेक-होम सैलरी को तीन हिस्सों में बांटा जाता है: 50% रोजमर्रा की जरूरतों के लिए, 30% लाइफस्टाइल और शौक के लिए और 20% बचत व निवेश के लिए।
50-30-20 नियम के तहत 20% पैसे का निवेश कहां करें? 50-30-20 नियम के तहत आप 20% हिस्से को म्यूचुअल फंड (SIP), बैंक एफडी, पोस्ट ऑफिस स्कीम्स या इमरजेंसी फंड बनाने में लगा सकते हैं।
क्या 50-30-20 रूल कम सैलरी वालों के लिए फायदेमंद है? हां, कम सैलरी वालों के लिए यह एक बेहतरीन नियम है। इससे आप अपनी गैर-जरूरी इच्छाओं (30%) में कटौती करके अपनी बचत (20%) को सुनिश्चित कर सकते हैं।
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…