भोपाल के पिकनिक स्पॉट पर अचानक आया पानी का उफान; टीले पर फंसे 7 युवकों को SDRF ने सुरक्षित निकाला
Updated on
12-08-2026 01:36 PM
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक टीले पर फंस गए। तेज बारिश के चलते पहाड़ों का पानी तेजी से नीचे उतरा,जिससे पिकनिक स्पाट के चारों तरफ पानी का बहाव बेहद तेज हो गया।
मोबाइल से दी सूचना
युवकों ने मोबाइल के जरिए परिजनों को खबर दी,जिन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दर्ज कराई। शाम करीब 7 बजे सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया। पानी की गति को देखते हुए ग्रामीणों को आगे बढ़ने से रोका गया और एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया।
रेस्क्यू कर बचाई जान
स्थानीय ग्रामीणों की मदद से टीले तक पहुंचने के तीन संभावित रास्तों पर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद सातों युवकों को सही-सलामत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
एएसीपी चूनाभट्टी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि सभी रेस्क्यू कर लिया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…