भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावितों, रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे कर्मचारियों और स्थानीय जन से वर्चुअली संवाद किया।
डॉक्टर यादव ने कहा कि लोगों की जान बचाने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने जरूरत पर पीड़ितों को एयर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।