Select Date:

रायगढ़ में शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप:इंस्टाग्राम पर हुई थी जान-पहचान, मिलने से मना करने पर बदनाम करने की देता था धमकी; गिरफ्तार

Updated on 06-10-2026 01:32 PM

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 16 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर युवक होटल ले गया और उसके साथ रेप किया। बाद में पीड़िता ने मिलने से मना किया तो आरोपी उसके परिवार को दोनों के संबंधों के बारे में बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

इस दौरान उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। परेशान होकर पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी और महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

इंस्टाग्राम से हुई थी पहचान

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को खरसिया थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 साल की लड़की ने आरोपी मनोज निषाद (23), निवासी बाम्हनपाली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि साल 2025 में इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मनोज से पहचान हुई थी।

इसके बाद दोनों ने मोबाइल नंबर शेयर किए और बातचीत करने लगे। इस दौरान मनोज उससे शादी करने की बात कहता था। 6 अप्रैल 2025 को नाबालिग रायगढ़ में मेला देखने रिश्तेदार के घर आई थी। इसी दौरान मनोज ने उसे फोन कर मेला देखने के लिए बुलाया।

कोतरारोड चौक के पास दोनों की मुलाकात हुई। आरोप है कि मनोज उसे बहला-फुसलाकर एक होटल ले गया। वहां शादी का झांसा देकर, नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

मिलने से मना किया तो परिवार को बताने की धमकी

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद मनोज ने उसे अपने घर भी बुलाया। जब घर में कोई नहीं था, तब उसने वहां भी जबरन शारीरिक संबंध बनाए। मनोज बार-बार फोन कर उसे अकेले मिलने बुलाता था।

पीड़िता के मिलने से मना करने पर वह दोनों के संबंधों के बारे में उसके घरवालों को बताने की धमकी देता था। इसी धमकी के चलते उसने कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इससे परेशान होकर नाबालिग ने पूरी घटना अपनी दीदी को बताई।

आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

परिजनों की सलाह पर पीड़िता ने शुक्रवार को महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 65(1) BNS और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपी की तलाश करते हुए उसके गांव में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
रायपुर में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा के कथित कोल लेवी घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने सोमवार को करीब 9500 पन्नों का 6वां पूरक चालान कोर्ट में…
 06 October 2026
रायपुर ग्रामीण पुलिस विभाग में 27 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने तबादला आदेश जारी कर अलग-अलग थानों और पुलिस इकाइयों में पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी…
 06 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 16 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर युवक होटल ले गया और उसके साथ रेप किया। बाद में पीड़िता ने मिलने से मना…
 06 October 2026
बिश्नोई गैंग के नाम पर रायपुर के कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला आरोपी शोएब ढेबर फरार है। रायपुर पुलिस ने उस पर 5 हजार…
 06 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी का दौर जारी है। प्रदेश में सोमवार को मौसम साफ रहा और ज्यादातर हिस्सों में बारिश नहीं हुई। अब आज यानी 6 अक्टूबर को प्रदेश…
 06 October 2026
छत्तीसगढ़ के बालोद में लव प्रपोजल ठुकराने पर हेड कॉन्स्टेबल की बेटी पर दोस्त से एसिड अटैक करवाया गया। 22 साल की छात्रा आमापारा की लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
Advt.