Select Date:

फरार शोएब ढेबर पर पुलिस ने रखा 5000 का इनाम:कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकाया, 25 करोड़ मांगे थे

Updated on 06-10-2026 01:31 PM

बिश्नोई गैंग के नाम पर रायपुर के कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला आरोपी शोएब ढेबर फरार है। रायपुर पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी लगातार पुलिस से बचने के लिए ठिकाने बदलकर फरार चल रहा है।

पुलिस ने कहा है कि शोएब ढेबर की गिरफ्तारी या उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले व्यक्ति को इनाम दिया जाएगा। रंगदारी मामले में पुलिस पहले शोएब ढेबर को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन जमानत मिलने के बाद उसे छोड़ दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट से दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति ली, तभी से शोएब ढेबर फरार है।

दरअसल, 14 सितंबर को आनंद कुकरेजा को विदेशी नंबर से वॉट्सऐप के जरिए धमकी दी गई थी। कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर फोन कर 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। इस केस की जांच के दौरान शोएब ढेबर का नाम सामने आया।

जांच में शोएब ढेबर की भूमिका सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, जमानत मिलने पर उसे छोड़ना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट से उसकी दोबारा गिरफ्तारी की अनुमति ली। तब से शोएब फरार चल रहा है।

दो कॉन्स्टेबलों को अफसरों ने किया लाइन अटैच

शोएब ढेबर की तलाश में जुटे पुलिस अधिकारियों ने बीते दिनों एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया है। इन पुलिसकर्मियों का नाम कॉन्स्टेबल शिवम द्विवेदी और राहुल सिंह गौतम बताया जा रहा है।

इन पुलिसकर्मियों संबंधित केस में विभाग की गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप है। हालांकि, कार्रवाई करने वाले अधिकारियों ने इन आरोपों की अधिकृत पुष्टि नहीं की है।

इससे पहले पूर्व महापौर से भी 50 करोड़ मांगे थे

इससे पहले बिश्नोई गैंग और अमन साव गैंग के नाम से पूर्व महापौर एजाज ढेबर से भी 50 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। इस मामले में एजाज ढेबर ने कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।

पुलिस अब दोनों मामलों के बीच किसी तरह का कनेक्शन है या नहीं, इसकी भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने पूछताछ से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने अनवर ढेबर और एजाज ढेबर का नाम लेकर धमकाया। फिर 50 करोड़ रुपए की मांग की है। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
रायपुर में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा के कथित कोल लेवी घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने सोमवार को करीब 9500 पन्नों का 6वां पूरक चालान कोर्ट में…
 06 October 2026
रायपुर ग्रामीण पुलिस विभाग में 27 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने तबादला आदेश जारी कर अलग-अलग थानों और पुलिस इकाइयों में पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारी…
 06 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 16 साल की नाबालिग को शादी का झांसा देकर युवक होटल ले गया और उसके साथ रेप किया। बाद में पीड़िता ने मिलने से मना…
 06 October 2026
बिश्नोई गैंग के नाम पर रायपुर के कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला आरोपी शोएब ढेबर फरार है। रायपुर पुलिस ने उस पर 5 हजार…
 06 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी का दौर जारी है। प्रदेश में सोमवार को मौसम साफ रहा और ज्यादातर हिस्सों में बारिश नहीं हुई। अब आज यानी 6 अक्टूबर को प्रदेश…
 06 October 2026
छत्तीसगढ़ के बालोद में लव प्रपोजल ठुकराने पर हेड कॉन्स्टेबल की बेटी पर दोस्त से एसिड अटैक करवाया गया। 22 साल की छात्रा आमापारा की लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
Advt.