आधी पिच तक दौड़कर अजीब गेंद पर लगाया शॉट, फिर अंपायर ने किया मूड खराब तो यूं स्टेडियम के बाहर मारा छक्का
Updated on
23-09-2026 11:54 AM
एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान बुधवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां बल्लेबाज ने पहले आधी पिच तक पहुंचकर शॉट खेला, लेकिन बॉलर के हाथ से गेंद छूट गई थी और 2 टप्पे के बाद बल्लेबाज ने उसे हिट किया था। ऐसे में अंपायर ने इसे डेड बॉल करार दिया। गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंची, लेकिन बल्लेबाज को रन नहीं मिले। ऐसे में उसने अगली गेंद को खड़े-खड़े ही स्टेडियम के बाहर मार दिया। इस बार अंपायर ने 6 रन का इशारा किया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एडिलेड के करेन रोल्टन ओवल मैदान पर बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई वन-डे कप के पांचवें मैच में यह घटना हुई। साउथ ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया के मुकाबले की इस घटना को शेयर करते हुए क्रिकेट एयू ने लिखा कि क्रिकेट एक भोंदू खेल है।
साउथ ऑस्ट्रेलिया ने बनाया बड़ा स्कोर
मैच में साउथ ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 383/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया। मैकेंजी हार्वे और जेक वेदरल्ड की साझेदारी के दौरान यह घटना हुई। स्कोरबोर्ड पर हार्वे 33 रन (36 गेंदों) पर खेल रहे थे, जबकि वेदरल्ड भी क्रिएज पर मौजूद थे। वीडियो में साफ दिखता है कि बल्लेबाज आधी पिच तक दौड़कर आगे बढ़ा और एक अजीब सी गेंद पर शॉट लगाने की लगाया। तभी अंपायर ने डेड बॉल का इशारा दे दिया। इस फैसले से बल्लेबाज का मूड खराब हो गया। अगली गेंद पर उसने पूरा जोर लगाकर शॉट खेला और गेंद सीधे स्टेडियम के बाहर चली गई।
दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला
करेन रोल्टन ओवल पर खेले जा रहे इस दिन के मैच में तस्मानिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। साउथ ऑस्ट्रेलिया की पारी के बाद तस्मानिया को 384 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला। यह मैच वन-डे कप 2026/27 सीजन का हिस्सा है। खबर लिखे जाने तक तस्मानिया ने 13ओवर में 3 विकेट खोकर 97 रन बना लिए हैं। मैच जीतने के लिए उसे बचे हुए 37 ओवर में 287 रन की जरूरत है।
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में महिला शूटिंग टीम ने भारत को आठवां पदक दिलाया। बुधवार को महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक मिला। जापान के आइची-नागोया…
नई दिल्ली: भारतीय निशानेबाज मेघना सज्जनार ने बताया है कि बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने मुश्किल समय में उनकी मदद की थी। खास बात यह है कि उस समय वह…
एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान बुधवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां बल्लेबाज ने पहले आधी पिच तक पहुंचकर शॉट…
साणो: जापान के साणो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार, 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाना है, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली एक मजबूत भारतीय टीम सुजुकी कप…
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया है। मंगलवार को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मैच में पाकिस्तान की महिला टीम…
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तारियाल ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह इस खेल में भारत को एशियन गेम्स पदक दिलाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। सिंगापुर…