उम-ए-हानी की फिरकी में उलझा बांग्लादेश
146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और 20 रन के स्कोर तक उसके 3 मुख्य बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। कप्तान निगार सुल्ताना (25) और शर्मीन अख्तर (46) ने पारी संभालने की कोशिश जरूर की, लेकिन बढ़ती रन गति के दबाव के आगे पूरी टीम पस्त हो गई।पाकिस्तान की ऑफ-स्पिनर उम-ए-हानी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके और बांग्लादेशी मध्यक्रम की कमर तोड़ दी। बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में लक्ष्य से 31 रन दूर रह गई। बांग्लादेश की टीम इस मुकाबले में 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 114 रन ही बना सका। आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में यह पाकिस्तान का कुल मिलाकर दूसरा पदक है।