पृथ्वी शॉ के जीवन में लौट आईं आकृति अग्रवाल, किसे बताया ब्रेकअप की वजह? यूं अचानक तोड़ दी थी सगाई
Updated on
13-10-2026 01:00 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और एक्ट्रेस-इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल ने अपना रिश्ता फिर से जोड़ने का फैसला किया है। इसी साल मार्च में दोनों ने सगाई खी थी। हालांकि, सितंबर में आकृति ने बताया था कि दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। उस समय उन्होंने फ्यूचर और परिस्थितियों में अंतर को इसकी वजह बताया था। अब दोनों ने अपना फैसला बदल लिया है। आकृति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। पृथ्वी शॉ ने भी इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया।
आकृति अग्रवाल ने मानी अपनी गलती
आकृति ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जब उन्होंने सगाई तोड़ने का फैसला किया था, तब उन्होंने अपने करीबियों की बातों को अपने रिश्ते पर हावी होने दिया। उन्होंने लिखा, 'जब मैंने हमारी सगाई तोड़ी थी तो मैंने अपने करीबियों की राय को खुद पर हावी होने दिया। जिन्हें लगता था कि वे हमारे रिश्ते को हमसे बेहतर समझते हैं। उसी वजह से मंगेतर और हमारे रिश्ते के प्रति मेरा नजरिया बदल गया। मुझे लगता है कि मुझे भड़काया गया था और मैंने वह फैसला बिना आपस में बात किए ले लिया जिसकी हमें जरूरत थी।'
आकृति के मुताबिक दोनों ने अब खुलकर बात की है और एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझा है। उन्होंने लिखा- मैं उस फैसले और उससे पहुंची ठेस की पूरी जिम्मेदारी लेती हूं। इसके बाद हमने आपस में खुलकर बात की है, एक-दूसरे को समझा है और फिर से एक साथ होने का फैसला किया है। एक साथ मिलकर हम एक-दूसरे के लिए काफी हैं और हमें किसी तीसरे इंसान की जरूरत नहीं है। इस बार मैं चाहती हूं कि हमारा भविष्य हमारी अपनी समझ, विश्वास और प्यार से चले। नई शुरुआत करते हुए हमारे इस फैसले का सम्मान करें।
रणजी ट्रॉफी में खेल रहे पृथ्वी शॉ
26 साल के पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 विश्व कप 2018 का खिताब जीता था। उसी साल डेब्यू करते हुए उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगा दिया था। पृथ्वी को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जाता था लेकिन चोट और खराब फॉर्म के कारण उनका करियर उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाया। 2025-26 घरेलू सीजन से पहले पृथ्वी शॉ ने मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र का रुख किया था। अभी वह रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं। रविवार को सर्विसेज के खिलाफ महाराष्ट्र की कप्तानी करते हुए पृथ्वी ने 73 गेंदों पर 70 रन बनाए।
नई दिल्ली: भारत की प्रमुख अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट वीनू मांकड़ ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। इसके 43वें मैच में कर्नाटक की टीम का सामना दिल्ली से हुआ। कर्नाटक…
नई दिल्ली: इस साल की अंत में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग की शुरुआत हो रही है। टूर्नामेंट का पहला सीजन 27 दिसंबर से खेला जाना है। इसके लिए खिलाड़ियों का ड्रॉफ्ट…
डरबन: क्रिकेट के मैदान खिलाड़ी ऐसे कैच लपक लेते हैं, जिन्हें देखकर भरोसा ही नहीं होता। ज्यादातर मौकों पर बाउंड्री लाइन पर कमाल के कैच देखने को मिलते हैं। अभी…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और एक्ट्रेस-इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल ने अपना रिश्ता फिर से जोड़ने का फैसला किया है। इसी साल मार्च में दोनों ने सगाई खी थी। हालांकि,…
दुबई: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने सितंबर के प्लेयर ऑफ द मंथ की घोषणा कर दी है। महिला और पुरुष दोनों ही कैटेगरी में भारतीय खिलाड़ी ने यह अवॉर्ड…
टी20 क्रिकेट छक्के-चौकों का खेल है। जो बल्लेबाज जितने ज्यादा छक्के-चौके मार सकते है, वह टी20 में उतना ही खतरनाक है। हालांकि लगातार अटैक करने की वजह से आउट होने…