Select Date:

PSL के ऊपर ब्लेसिंग मुजारबानी ने चुना IPL तो PCB को लगी मिर्ची,खिलाड़ी के खिलाफ रच रहा साजिश!

Updated on 14-03-2026 01:40 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं है। बता दें कि तेज गेंदबाज मुजारबानी ने आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स को जॉइन कर लिया है। 28 मार्च से आईपीएल का 19वां एडिशन शुरू होने वाला है। केकेआर ने ब्लेसिंग मुजारबानी को मुस्तफिजुर रहमान की जगह लिया है।

बता दें कि इससे पहले ब्लेसिंग मुजारबानी को इस्लामाबाद युनाइटेड ने 11 मिलियन पाकिस्तानी रुपये में अपने साथ जोड़ा था। हालांकि, जब भारतीय फ्रेंचाइजी ने मुजारबानी को अप्रोच किया तो उन्होंने पीएसएल से ऊपर आईपीएल को चुन लिया।

लगातार दूसरी बार विदेशी खिलाड़ी ने पीएसएल के ऊपर आईपीएल को चुना

बता दें कि ऐसा लगातार दूसरी बार हो रहा है जब किसी विदेशी खिलाड़ी ने पहले पाकिस्तान सुपर लीग के लिए साइन किया हो और फिर बाद में आईपीएल के लिए उसे ठुकरा दिया हो। पिछले सीजन साउथ अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश ने ऐसा किया था। उनको पहले पेशावर जाल्मी ने अपने साथ जोड़ा था। लेकिन बाद में उन्होंने इंजरी रिप्लेसमेंट के चलते मुंबई इंडियंस को जॉइन कर लिया था।

ब्लेसिंग मुजारबानी का टी20 करियर

मुजारबानी के पास टी20 का काफी अनुभव है। वह जिम्बाब्वे की ओर से अब तक कुल 89 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 106 विकेट लिए हैं। मुजारबानी का क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में गेंदबाजी इकोनॉमी भी 7.24 का रहा है। ब्लेसिंग मुजारबानी 17 मार्च को कोलकाता पहुंचकर टीम से जुड़ेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
 14 March 2026
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
 14 March 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
Advt.