संगीत सेरेमनी में कुलदीप यादव ने किया सुरेश रैना के साथ जमकर डांस, चहल और भारत के फील्डिंग कोच भी दिखे
Updated on
14-03-2026 01:39 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि उससे पहले प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। बीते दिन यानी 13 मार्च को दोपहर के वक्त कुलदीप यादव की हल्दी हुई जबकि रात में संगीत सेरेमनी हुई।
कुलदीप के संगीत सेरेमनी की कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में कुलदीप पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सुरेश रैना के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
सुरेश रैना के साथ किया कुलदीप ने डांस
कुलदीप यादव की शादी में तमाम भारतीय क्रिकेटर्स के आने की उम्मीद है। हालांकि रिंकू सिंह और युजवेंद्र चहल शादी अटेंड करने के लिए मसूरी भी पहुंच गए हैं। चहल को हल्दी और संगीत दोनों फंक्शन में देखा भी गया। वहीं पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना को भी संगीत सेरेमनी में देखा गया। संगीत सेरेमनी में सुरेश रैना के साथ कुलदीप यादव ने डांस भी किया।दोनों की डांस करते हुए वीडियो भी वायरल हो रही है। सुरेश रैना के अलावा भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी संगीत सेरेमनी में दिखाई दिए। टी दिलीप और युजवेंद्र चहल भी डांस करते हुए नजर आए।
हाल ही में जीता है कुलदीप ने वर्ल्ड कप
31 साल के कुलदीप यादव ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारतीय टीम के साथ जीता है। लगातार दूसरी बार उन्होंने टी20 विश्व कप जीता। हालांकि 2026 वाले टी20 वर्ल्ड कप में कुलदीप को सिर्फ एक मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका मिला। उस मैच में कुलदीप ने 13 रन देकर एक विकेट लिया था। वहीं अब शादी के बाद कुलदीप यादव आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। 2022 से कुलदीप दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं।
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
नई दिल्ली: ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में जिस तरह बीते 13 मार्च को पाकिस्तानी ऑलराउंडर सलमान अली आगा रन आउट हुए, उसको लेकर काफी बात हो रही है। बता…
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओनरशिप को लेकर चल रही चर्चा अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। स्वीडिश प्राइवेट इक्विटी दिग्गज EQT ग्रुप अब इस रेस में…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की सफलताओं के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन्हें आने वाली चुनौतियों के प्रति आगाह किया है। गंभीर के मार्गदर्शन…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला सीजन का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। वहीं एक बार…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नमन पुरस्कार 2026 में भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मानित करने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…