अकेले मुकेश अंबानी नहीं हैं Jio के मालिक, मार्क जकरबर्ग की भी हिस्सेदारी, जानें किस-किस के पास है मालिकाना हक
Updated on
13-10-2026 01:09 PM
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के डिजिटल कारोबार जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ बाजार में आने की तैयारी में है। करीब 37700 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को भारत के सबसे बड़े आईपीओ में से एक माना जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जियो प्लेटफॉर्म्स का मालिकाना हक सिर्फ मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास नहीं है? जियो प्लेटफॉर्म्स में मार्क जकरबर्ग की कंपनी मेटा, गूगल और सऊदी अरब के सॉवरेन वेल्थ फंड समेत कई बड़े वैश्विक निवेशकों की भी हिस्सेदारी है।
जियो प्लेटफॉर्म्स के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास कंपनी की 66.43% हिस्सेदारी है। वहीं, सोशल मीडिया कंपनी मेटा की सहयोगी Jaadhu Holdings के पास 9.98% और गूगल इंटरनेशनल के पास 7.73% हिस्सेदारी है। डीआरएचपी में कंपनी के कुल 105 शेयरहोल्डर्स का जिक्र है।
जियो प्लेटफॉर्म्स में किसकी कितनी हिस्सेदारी?
कंपनी के DRHP के मुताबिक, जिन शेयरहोल्डर्स के पास जियो प्लेटफॉर्म्स की कम से कम 1% हिस्सेदारी है, उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे है। इसके अलावा कई बड़े ग्लोबल निवेशक भी कंपनी में पैसा लगा चुके हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड: 66.43%
Jaadhu Holdings (Meta से जुड़ी कंपनी): 9.98%
Google International LLC: 7.73%
Public Investment Fund, सऊदी अरब: 2.31%
Omicron Asia Holdings II (KKR से जुड़ी यूनिट): 2.31%
VEPF VII AIV I (Vista Equity Partners से जुड़ी यूनिट): 2.31%
SLP Redwood Holdings (Silver Lake से जुड़ी यूनिट): 1.88%
MIC Redwood 1 (Mubadala से जुड़ी यूनिट): 1.85%
General Atlantic Singapore: 1.34%
Platinum Jasmine A 2018 Trust (Abu Dhabi Investment Authority से जुड़ा ट्रस्ट): 1.16%
Meta और Google भी बड़े निवेशक
जियो प्लेटफॉर्म्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज की सबसे ज्यादा 66.43% हिस्सेदारी है। यानी कंपनी पर रिलायंस का बहुमत मालिकाना हक बना हुआ है। हालांकि, रिलायंस के पास कंपनी की पूरी हिस्सेदारी नहीं है।
मेटा की सहयोगी Jaadhu Holdings के पास 9.98% हिस्सेदारी है, जबकि Google International के पास 7.73% हिस्सेदारी है। इस तरह दोनों टेक्नोलॉजी कंपनियां जियो प्लेटफॉर्म्स के बड़े शेयरहोल्डर्स में शामिल हैं। इन निवेशकों की मौजूदगी बताती है कि जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने डिजिटल कारोबार के विस्तार के लिए वैश्विक निवेशकों से भी पूंजी जुटाई है।
IPO लाने की तैयारी
जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ करीब 37,700 करोड़ रुपये का हो सकता है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीओ के लिए 1,065 से 1,119 रुपये प्रति शेयर का संभावित प्राइस बैंड तय किए जाने की चर्चा है। हालांकि, इसे अंतिम कीमत नहीं माना जाना चाहिए, क्योंकि आईपीओ की अंतिम कीमत कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी।
DRHP के मुताबिक, इस आईपीओ में करीब 27 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए जाने का प्रस्ताव है। यह इश्यू के बाद कंपनी की कुल इक्विटी का लगभग 2.9% हो सकता है। खास बात यह है कि प्रस्तावित IPO में ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं होने की बात कही गई है। इसका मतलब है कि मौजूदा शेयरहोल्डर्स अपनी हिस्सेदारी बेचकर बाहर निकलने के बजाय नए शेयर जारी किए जाने वाले इश्यू की योजना के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
कब आ सकता है जियो का IPO?
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का संभावित कार्यक्रम अक्टूबर 2026 के लिए तैयार किया गया है।
एंकर निवेशकों के लिए: 19 अक्टूबर 2026
IPO खुलने की संभावित तारीख: 21 अक्टूबर 2026
IPO बंद होने की संभावित तारीख: 23 अक्टूबर 2026
संभावित लिस्टिंग: अक्टूबर 2026 के अंत तक
SEBI से मिल चुकी है मंजूरी
जियो प्लेटफॉर्म्स को आईपीओ की दिशा में एक अहम नियामकीय मंजूरी भी मिल चुकी है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 अगस्त 2026 को कंपनी के आईपीओ से जुड़े दस्तावेजों पर अपनी अंतिम टिप्पणियां जारी की थीं। कंपनी ने जून 2026 में आईपीओ के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे।
सितंबर में रिटेल महंगाई बढ़कर 5.54% पर पहुंच गई है। अगस्त में यह 4.82% थी। आलू, प्याज, टमाटर जैसी सब्जियों और खाने-पीने की चीजों के दाम चढ़े हैं। मिडिल ईस्ट…
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के डिजिटल कारोबार जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ बाजार में आने की तैयारी में है। करीब 37700 करोड़ रुपये के इस आईपीओ…
नई दिल्ली: समय के साथ बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती महंगाई के बीच आर्थिक रूप से मजबूत होना बहुत जरूरी है। लोग भविष्य में किसी जरूरी काम और इमरजेंसी पड़ने पर…
नई दिल्ली: साउथ कोरिया का शेयर बाजार इस साल दुनिया में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला शेयर है। इसकी वजह सेमीकंडक्टर चिप शेयरों में आई तेजी है। लेकिन पिछले कुछ…