Select Date:

सेंसेक्स में 500 अंक की गिरावट:71,900 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक नीचे; IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

Updated on 12-10-2026 01:13 PM

शेयर बाजार में आज यानी 12 अक्टूबर को गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 71,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की गिरावट है, ये 22,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। IT, बैंकिंग और FMCG शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है।

बाजार में गिरावट के 4 बड़े कारण

1. RBI का आगे और दरें बढ़ाने का संकेत

लगभग 4 साल में पहली बार दरें बढ़ाने के साथ आरबीआई ने अपना रुख 'न्यूट्रल' से बदलकर 'कैलिब्रेटेड टाइटनिंग' कर दिया है। ऐसे में आने वाले कुछ महीनों में आरबीआई ब्याज दर में 1% तक की बढ़ोतरी कर सकता है। इस वजह से बाजार में गिरावट है।

2. बॉन्ड यील्ड 24 साल के रिकॉर्ड स्तर पर

ग्लोबल मार्केट में बॉन्ड सेल-ऑफ तेज होने से अमेरिका की 30-साल वाली बॉन्ड की यील्ड 5.71% के पार पहुंच गई है। 10 साल की बॉन्ड यील्ड भी 5.3% से ऊपर चली गई है। बॉन्ड यील्ड बढ़ने से निवेशक शेयर मार्केट से पैसा निकालकर डेट मार्केट की ओर रुख करते हैं।

3. कच्चा तेल 102 डॉलर प्रति बैरल के पार निकला

मिडिल ईस्ट में तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर बढ़ते हमलों के चलते ब्रेंट क्रूड 2% चढ़कर 102 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। सप्लाई बाधित होने की आशंका और क्रूड इन्वेंट्री में 3.2 मिलियन बैरल की कमी आने से तेल की कीमतों में यह तेजी आई है।

4. विदेशी निवेशकों (FIIs) की ताबड़तोड़ बिकवाली

विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजारों में बिकवाली कर रहे हैं। पिछले 7 कारोबारी दिनों में FIIs ने करीब 26 हजार करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

पिछले हफ्ते बाजार में रही थी बढ़त

इससे पहले पिछले हफ्ते के आखिरी यानी 9 अक्टूबर को सेंसेक्स 879 अंक या 1.23% की तेजी के साथ 72,472 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 289 अंक की तेजी रही, ये 22,520 के स्तर पर बंद हुआ था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
आज यानी सोमवार 12 दिसंबर से शुरू होने वाले हफ्ते में मेनबोर्ड सेगमेंट में 6 कंपनियों के आईपीओ खुल रहे हैं। इसके अलावा SME सेगमेंट में भी 3 IPO में…
 12 October 2026
शेयर बाजार में आज यानी 12 अक्टूबर को गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 71,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी…
 12 October 2026
नई दिल्ली: आमतौर पर लोग दोस्तों से मिलने और फिट रहने के लिए रनिंग क्लब जॉइन करते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि फ्री वाला एक क्लब भी करोड़ों…
 12 October 2026
नई दिल्ली: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी सुजलॉन ग्रुप (Suzlon Group) देश में अपने कारोबार का विस्तार करने की तैयारी कर रही है। कंपनी सी जोसेफ विजय उर्फ थलपति विजय…
 12 October 2026
नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन में महंगाई का एक और झटका लगने वाला है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सीमेंट कंपनियां इसी महीने कीमतें प्रति बैग 10 से…
 12 October 2026
नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही लोगों में शॉपिंग करने की दिलचस्पी भी बढ़ गई है। एक तरह से यह भी कहा जा सकता…
 10 October 2026
नई दिल्ली: स्टारलिंक विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क ने एक बार फिर मुकेश अंबानी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर अपने…
 10 October 2026
नई दिल्ली: गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स से जुड़े कानून के तहत अपराध का दोषी साबित होने पर भी जरूरी नहीं है कि जेल की ही सजा हो। GST काउंसिल की…
 10 October 2026
नई दिल्‍ली: मुकेश मांजू राजस्‍थान के झुंझुनू जिले से हैं। वह एनएसजी कमांडो रहे हैं। सेना की नौकरी के बाद पिलानी में उन्‍होंने ऑर्गेनिक फार्मिंग की अनूठी मिसाल पेश की…
Advt.