Select Date:

मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान जाकर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को भड़काना चाहते हैं, बीजेपी ने कांग्रेस नेता पर बोला हमला

Updated on 06-10-2026 12:01 PM
नई दिल्ली: बीजेपी ने सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर पर पाकिस्तान के साथ शांति वार्ता की वकालत करने को लेकर तीखा हमला बोला। पार्टी ने आरोप लगाया कि वह नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भड़काने के लिए फिर से पड़ोसी देश जाना चाहते हैं। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह वही मणिशंकर अय्यर हैं जो पाकिस्तान गए थे और कहा था कि अब हमें मोदी सरकार को गिराना है और मोदी जी को हटाना है।

मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान जाकर फिर इंटरव्यू देना चाहते हैं

उन्होंने कहा कि वह फिर से वहां जाकर एक और इंटरव्यू देना चाहते हैं। वह भारत में की जा रही रैलियों या विरोध प्रदर्शनों से ही संतुष्ट नहीं हैं। रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अय्यर ने पाकिस्तान के साथ बातचीत करने से इनकार करने के लिए बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार में सर्जिकल स्ट्राइक करने की हिम्मत तो है, लेकिन मुद्दों को सुलझाने की इच्छाशक्ति नहीं है।

मणिशंकर अय्यर भारत सरकार के खिलाफ पाकिस्तान भी रैलिया करना चाहते हैं

संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि अब वह पाकिस्तान भी जाना चाहते हैं और वहां अपील करना चाहते हैं कि भारत सरकार के खिलाफ पाकिस्तान में भी रैलियां होनी चाहिए। इसीलिए मणिशंकर अय्यर ऐसे बयान दे रहे हैं कि पाकिस्तान के साथ जल्द शांति होनी चाहिए और वह ऐसे बयान देने के लिए पाकिस्तान जाना चाहते हैं।

क्या कहा था मणिशंकर अय्यर ने

श्रीनगर में पांचवें 'हल्ला बोल' सम्मेलन में बोलते हुए, अय्यर ने अटारी-वाघा सीमा पर बातचीत करने का सुझाव दिया था और कहा था कि पुराने मुद्दों पर बहस करना विदेश नीति नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को "दोमुंहा" माना जा रहा है। उन्होंने कहा, "ऐसा इसलिए है क्योंकि हम दुनिया को बताते हैं कि यह युद्ध का दौर नहीं है, और फिर हम पाकिस्तान के साथ युद्ध करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि फॉर्म 6 में चुनाव आयोग ने कोई बदलाव नहीं किया, सिर्फ अटैचमेंट जोड़ा है।उन्होंने कहा…
 06 October 2026
देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 6 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग जारी है।इस दौरान आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं…
 06 October 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के तीसरे कार्यकाल के करीब ढाई साल हो चुके हैं। इस दौरान कई मंत्री मंत्रिपरिषद से निकल चुके हैं। मौजूदा सरकार में कुल…
 06 October 2026
आज का मौसम 6 अक्टूबर 2026: देंश में मानसून की वापसी के बीच मौसम विभाग ने एक और मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान…
 06 October 2026
पूनम पाण्डे, नई दिल्ली: ममता बनर्जी ने बरसों तक बंगाल की राजनीति को केंद्र में रखकर दिल्ली की सत्ता को चुनौती दी। अब बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद वह…
 06 October 2026
नई दिल्ली: बीजेपी ने सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर पर पाकिस्तान के साथ शांति वार्ता की वकालत करने को लेकर तीखा हमला बोला। पार्टी ने आरोप लगाया…
 06 October 2026
नई दिल्ली: देश भर की सड़कों पर लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम का संबंध लोगों के काम पर जाने के तरीके से हो सकता है। भारत सरकार की केंद्रीय नोडल…
 06 October 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार से देश के पांच शहरों की पहचान कर वहां पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने को कहा, ताकि हर सड़क के साथ ठीक…
 05 October 2026
देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में कल उपचुनाव होगा। इसमें पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की दो-दो विधानसभा सीटें शामिल हैं। वहीं पुडुचेरी में एक विधानसभा…
Advt.