फ्लाईदुबई घटना से अलर्ट हुई भारत सरकार, कॉकपिट सुरक्षा को लेकर बन सकते हैं नए नियम
Updated on
02-10-2026 10:58 AM
नई दिल्ली: अब भारत सरकार भी मामले को लेकर अलर्ट हो गई है। देश के तमाम एयरपोर्ट का सिक्योरिटी रिव्यू किया जा रहा है। इसमें जरूरत के मुताबिक सुरक्षा बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। खासतौर से हवाई जहाजों की कॉकपिट सिक्योरिटी को लेकर गंभीर चिंतन शुरू हो गया है। मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय भी नजरें बनाए हुए है।
सूत्रों का कहना है कि इसके लिए नागर विमानन मंत्रालय, बीसीएएस, डीजीसीए और सीआईएसएफ के साथ आईबी और अन्य एजेंसियों ने मिलकर काम करना शुरू कर दिया है। अगर सुरक्षा में कहीं कोई कमी लगती है तो उसे और मजबूत किया जाए। फिलहाल फ्लाईदुबई वाली घटना की चल रही जांच को सरकार ऑब्जर्व कर रही है। मंत्रालय और संबंधित एजेंसियों तमाम भारतीय एयरलाइंस और एयरपोर्ट ऑपरेटर के संपर्क में हैं, ताकि किसी भी तरह का खतरा उत्पन्न ना होने पाए।
एयर मार्शल को हो सकती है तैनाती
सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद एक बड़ी चुनौती कॉकपिट के अंदर से ही सामने आई है। मुमकिन है कि आने वाले समय में कॉकपिट की सुरक्षा के लिए एक नई एसओपी जारी हो। फिलहाल, भारत से इजरायल के लिए भारतीय एयरलाइंस में केवल एयर इंडिया की फ्लाइट ही जाती है अन्य किसी एयरलाइंस की नहीं। वह भी मिडिल ईस्ट क्राइसिस की वजह से काफी समय से सस्पेंड चल रही है। जिसके अब संभवतः एक दिसंबर से फिर से शुरू होने की उम्मीद लग रही है। यह दिल्ली से तेल अवीव रूट पर ऑपरेट होती है। ऐसे में इस फ्लाइट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसमें एयर मार्शल को तैनात किया जा सकता है।
पायलट-क्रू की दोबारा जांच पर विचार
विचार किया जा रहा है कि क्या कुछ दिनों के लिए हवाई जहाज में बैठने से पहले यात्रियों और खासतौर से पायलटों और एयर होस्टेस की एक बार और चेकिंग शुरू कर दी जाए। साथ ही कॉकपिट से लेकर पूरे हवाई जहाज की गहन जांच भी की जाए कि कहीं उसमें किसी ने पहले से कोई चाकू जैसा शार्प ऑब्जेक्ट या फिर कोई बंदूक अन्य कोई हथियार तो नहीं छिपा दिया है। जो उड़ते हवाई जहाज के लिए प्लेन हाईजैक होने जैसा कोई खतरा ना पैदा कर दे। पायलटो और कू का साइको टेस्ट भी कराने पर विचार किया जा रहा है। पायलटों की ड्यूटी में ऐसे पायलटों को एक- दूसरे के साथ नही लगाने पर भी विचार किया जा सकता है जिनकी आपस में किसी ना किसी बात पर तनातनी चलती रहती है।
सुरक्षा को लेकर क्या होंगे उपाय
फ्लाई दुबई मामले ने कॉकपिट के भीतर से पैदा होने वाले खतरे की ओर पूरी दुनिया का ध्यान गया है। भारत भी इस घटना के बाद सतर्क हुआ है। सरकार इस बारे में सोच रही है कि अगर कोई क्रू मेंबर विमान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करे तो आखिरी सुरक्षा घेरा क्या होगा। इसी वजह से पायलट-क्रू की अतिरिक्त जांच, मनोवैज्ञानिक टेस्ट, कॉकपिट की तलाशी जैसे उपाय किए जा सकते हैं।
महात्मा गांधी की 157वीं जयंती है। नई दिल्ली में उनकी समाधि राजघाट पर पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।उनके अलावा दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, लोकसभा स्पीकर ओम…
भारत ने ऐसा पहला AI सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजा है, जो सिर्फ तस्वीरें खींचकर धरती पर नहीं भेजेगा, बल्कि उनका एनालिसिस भी स्पेस में ही करेगा। इससे बॉर्डर निगरानी और…
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि हाईवे पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से पिकअप वैन को टक्कर मार दी। हादसे में 7…
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पूरा कर चुके 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव आयोग विशेष अभियान चलाएगा। इसमें SIR के दौरान छूटे लोगों और 18 साल की उम्र…
SIR प्रोसेस के खिलाफ दिल्ली में लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन बुलाया। आप नेता सौरभ भारद्वाज जैसे ही जंतर-मंतर पहुंचे, उन्हें हिरसत में ले लिया गया।प्रदर्शन…
कृष्णा कुणाल सिंह, नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने…
नई दिल्ली: अब भारत सरकार भी मामले को लेकर अलर्ट हो गई है। देश के तमाम एयरपोर्ट का सिक्योरिटी रिव्यू किया जा रहा है। इसमें जरूरत के मुताबिक सुरक्षा बढ़ाने…