सोशल मीडिया पर भड़के लोग
सलमान रश्दी और मीरा नायर की टिप्पणियों पर सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया है। रूपा सुब्रमन्य ने X पर कहा कि रश्दी की टिप्पणी अजीब है। उन्होंने कहा कि रश्दी को एक उपन्यास लिखने की वजह से दशकों तक इस्लामी कट्टरपंथियों की ओर से मौत के फतवे का सामना करना पड़ा। 2022 में एक हमलावर ने मंच पर ही चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय प्रगतिशील इस्लामी कट्टरपंथ के खिलाफ रश्दी का कभी बचाव नहीं करेंगे।एक अन्य यूजर ने लिखा, एक व्यक्ति ने इस्लामिस्टों के हाथों अपनी एक आंख गंवा दी और आधी जिंदगी इस डर में बिता दी कि कहीं कोई इस्लामिक हत्यारा उसका पीछ न कर रहा हो। लेकिन हिंदुओं को डराने-धमकाने वाले एक बहादुर सार्वजनिक बु्द्धिजीवी के रूप में उसे रहना बहुत आसान और आरामदायक लगता है।