आठ राजकुमारियां मानव तस्करी में दोषी करार
- 2017 में शाही परिवार की आठ राजकुमारियों को मानव तस्करी और दुर्व्यवहार के आरोपों में दोषी ठहराया गया था। यह घटना तब हुई थी जब वे बेल्जियम के एक लग्जरी होटल में पूरा एक फ्लोर किराए पर लिए हुए थीं।
- शेखा हमदा अल-नाहयान और उनकी सात बेटियों ने 2008 में ब्रुसेल्स के 'कॉनराड होटल' का एक हिस्सा आठ महीने के लिए किराए पर लिया था और वे अपने साथ 20 से ज्यादा नौकरों को भी लाई थीं।
- उन पर आरोप लगा कि उन्होंने इन कर्मचारियों को गुलामी जैसी स्थितियों में रखा था। निजी गार्डों ने उन्हें होटल से बाहर जाने से रोक रखा था और उन्हें राजकुमारियों के खाने से बचा हुआ जूठा खाना खाने के लिए मजबूर किया जाता था। इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब एक नौकर होटल से भागने में कामयाब हो गया था।