- सुकन्या समृद्धि योजना पर सालाना कितना ब्याज मिलता है?
सुकन्या समृद्धि योजना पर सालाना 8.2 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। - सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम पर कितना ब्याज मिलता है?
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम पर 8.2% का ब्याज मिलता है। - क्या पब्लिक प्रोविडेंट फंड में टैक्स छूट का फायदा मिलता है?
हां, पब्लिक प्रोविडेंट फंड में 80सी के तहत टैक्स छूट का फायदा मिलता है। - सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में अधिकतम कितना पैसा जमा कर सकते हैं?
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में अधिकतम 30 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। - पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में कम से कम कितने रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं?
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में कम से कम 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं।