HUL ने किया अधिग्रहण
हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने पिछले साल Minimalist में 90.5% हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया था। यह डील करीब 2,955 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन पर हुई थी।मिनिमलिस्ट अब अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई, मलेशिया, नेपाल, इंडोनेशिया और सऊदी अरब समेत कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उपलब्ध है। पिछले साल आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी भारत में 100 से ज्यादा एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट खोलने की योजना भी बना रही है।