ईरान ने दी जवाबी कार्रवाई की धमकी
इस बीच ईरान ने कहा है कि अगर अमेरिका की तरफ से कोई नई धमकी मिलती है तो उसे बहुत भारी जवाब दिया जाएगा। ईरान की सशस्त्र सेनाओं के चीफ ऑफ स्टाफ, मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही ने कहा कि तेहरान कई मोर्चों पर जवाब देने के लिए तैयार है। ईरानी मीडिया ने अब्दुल्लाही के हवाले से कहा, जमीन, समुद्र, हवा, एयर डिफेंस और साइबर स्पेस में तैयारी के साथ ईरान की सशस्त्र सेनाएं दुश्मन की नई धमकियों का करारा और विनाशाकारी जवाब देंगी।ईरान की चेतावनी तब आई है, जब अमेरिका ने तेहरान पर इतिहास के सबसे कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की बात कही है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा, "यह दोहरा प्रहार है। हमारे पास नाकेबंदी है और हम इतिहास के सबसे कड़े प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं।" उन्होंने कहा "हम इस शासन को गिरा देंगे।"