NPS के साथ हेल्थ इंश्योरेंस शुरू, पेंशन रेगुलेटर खुद पूरी स्कीम की निगरानी करेगा, जानिए सबकुछ
Updated on
02-10-2026 11:32 AM
नई दिल्ली: अब NPS (नैशनल पेंशन सिस्टम) के तहत हेल्थ इंश्योरेंस का भी इंतजाम होगा। 'एनपीएस स्वास्थ्य' नाम की नई स्कीम में पेंशन खाते के साथ टॉप अप बीमा भी मिलेगा। इन दिनों हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में बढ़ती शिकायतों के बीच यह अहम बात है कि पेंशन रेगुलेटर खुद पूरी स्कीम की निगरानी करेगा।
गुरुवार को एनपीएस दिवस पर एनपीएस स्वास्थ्य स्कीम की शुरुआत का ऐलान किया गया। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) के प्रमुख एस. रमन ने बताया अक्सर बीमा होने पर भी इलाज का 30 से 40 फीसदी खर्च मरीज की अपनी जेब से होता है। हमारे प्रॉडक्ट एनपीएस स्वास्थ्य में हेल्थ के लिए एक पेंशन अकाउंट होगा। अस्पताल का शुरुआती खर्च इसी पेंशन खाते से दिया जाएगा, बाकी टॉप अप बीमा के जरिये के जरिये इलाज पर बड़ी रकम का खर्च उठाया जा सकता है।
30 लाख का कवर
एक्सिस पेंशन फंड ने गुरुवार को ही एनपीएस स्वास्थ्य की शुरुआत करने का ऐलान किया। उसकी वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, स्कीम में अधिकतम 30 लाख का कवर मिलेगा, लेकिन इसका लाभ तभी मिलेगा, जब पहले तीन लाख रुपये का खर्च मरीज के खाते से हो जाए। इस खाते को पेंशन फंड चलाएंगे, जिसका पैसा इक्विटी में कम, डेट जैसे कम उथल-पुथल वाले प्रॉडक्ट में ज्यादा लगाया जाएगा।
एस. रमन ने बताया कि ग्रुप पॉलिसी होने के नाते टॉप अप बीमा का प्रीमियम काफी कम होगा। यह प्रॉडक्ट मार्केट से जुड़े लोगों के सुझाव पर ही लाया गया। हम उम्मीद करते हैं। बहुत सी कई हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां इसके लिए पेंशन फंड्स के साथ गठजोड़ करेंगी।
कई और पहल
एनपीएस सेंट्रल : ग्राहक का खाता किसी भी CRA (Protean, CAMS, KFINTECH) के पास हो, वो npscentral.in पर अपना प्रोफाइल अपडेट कर सकता है।
पेंशन सहायक : पेंशन सहायक (pensionsahayak.pfrda.org.in) मौजूद होगा, जो शिकायतें निपटाने के लिए AI से लैस होगा। सिर्फ मोबाइल नंबर और जन्मतिथि से लॉगिन होगा।
पेंशन सखी : महिलाओं को ट्रेनिंग देकर पेंशन सखी बनाया जा रहा है।
तीन स्टेप में तत्काल
एनपीएस तत्काल की भी शुरुआत की गई है। इनमें भीम जैसे यूपीआई ऐप्स और बैंकों के ऐप पर एनपीएस खाता सिर्फ तीन स्टेप में खोला जा सकेगा।
1- जन्मतिथि भरनी होगी।
2- बैंक खाते का ब्यौरा देना होगा।
3- अपना पेंशन फंड कंट्रीब्यूशन।
इस फंड का मैनेजमेंट वैसे ही होगा, जैसे कि सरकारी कर्मचारियों का होता है। यानी शेयर बाजार में कम पैसा लगाया जाएगा। पिछले कई बरसों में औसत 9 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न मिला है।
बढ़ सकता है दायरा
अब BHIM ऐप से NPS खाता खोला जा सकेगा। ग्राहकों को अलग से ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराने और PRAN के लिए लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। खाता खुलने के बाद UPI से किस्तें भी जमा की जा सकेंगी। लोग UPI से रिटायरमेंट के लिए बचत भी शुरू कर सकेंगे। अभी देश में करीब 2.33 करोड़ लोग NPS से जुड़े हुए हैं। आशा है कि इस पहल से इससे जुड़ने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ेगी।
नई दिल्ली: अब NPS (नैशनल पेंशन सिस्टम) के तहत हेल्थ इंश्योरेंस का भी इंतजाम होगा। 'एनपीएस स्वास्थ्य' नाम की नई स्कीम में पेंशन खाते के साथ टॉप अप बीमा भी…
नई दिल्ली: देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है। हालांकि, यह जून तिमाही में दर्ज 7.8 प्रतिशत की वृद्धि…
सुचिता दत्तायह सुनने में अच्छा लगता है कि भारत की बेरोजगारी दर आधिकारिक रूप से 3.2% है। लेकिन, धरातल पर हालात अलग हैं। आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) 2024-25 के…
नई दिल्ली: दो दोस्तों की अचार को लेकर शुरू हुई बातचीत ने ऐसा बिजनेस आइडिया दिया, जिसकी आज वैल्यू करीब 81 करोड़ रुपये है। अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में लगातार आठवें हफ्ते गिरावट आई है। भारतीय इक्विटी बेंचमार्क में पिछले 25 साल में यह सबसे लंबी साप्ताहिक गिरावट है। अमेरिका में 10-साल के…
नई दिल्ली: सरकार ने डीजल और विमानों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन यानी एटीएफ के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स में एक बार फिर कटौती की है। वित्त मंत्रालय की ओर…
नई दिल्ली: भारत का विदेशी कर्ज मार्च तिमाही के मुकाबले जून तिमाही में 15.4 अरब डॉलर बढ़कर 778.2 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बुधवार को जारी…