8.5 मिलियन डॉलर पहुंची कंपनी की वैल्यूएशन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुड गर्ल स्नैक्स की हालिया वैल्यूएशन 8.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 82 करोड़ रुपये है। कंपनी ने हाल ही में 3 मिलियन डॉलर की सीड फंडिंग भी जुटाई है।दोनों फाउंडर्स की यात्रा टिकटॉक पर अचार के वीडियो शेयर करने से शुरू हुई और कुछ ही समय में एक ऐसे फूड स्टार्टअप तक पहुंच गई, जिसने ऑनलाइन बिक्री, रिटेल विस्तार और बाहरी फंडिंग के जरिए अपना कारोबार खड़ा किया।