'भारत सरकार' की इनोवा, नकली CBI कार्ड और 9.8 लाख की ठगी, भोपाल में फर्जी IAS तृप्ति के ठिकानों पर छापा
Updated on
27-08-2026 12:06 PM
भोपाल/अशोकनगर। फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर ठगी करने और लोगों पर रौब जमाने वाली तृप्ति राजपूत के भोपाल कनेक्शन की जांच चंदेरी पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस तृप्ति और उसके भाई को लेकर भोपाल पहुंची, जहां बागमुगालिया स्थित उसके घर और अलकापुरी स्थित ससुराल में छापेमारी की गई।जांच के दौरान पुलिस ने फर्जी सीबीआई कार्ड, फर्जी लेटरहेड और ठगी से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं।
फर्जी आईएएस और एमपी टूरिज्म अधिकारी
तृप्ति खुद को आईएएस अफसर और मध्य प्रदेश टूरिज्म की एडिशनल हेड बताकर लोगों पर प्रभाव जमाती थी। इसी फर्जी पहचान के दम पर उसने एक कारोबारी से 9.80 लाख रुपये की ठगी की और उससे शादी भी रचा ली।
'भारत सरकार' लिखी किराए की इनोवा
आरोपी रुतबा दिखाने के लिए किराए की ऐसी इनोवा कार का इस्तेमाल करते थे, जिस पर 'भारत सरकार' लिखा हुआ था।
लक्जरी लाइफस्टाइल से प्रभाव
फर्जी पहचान पत्र, महंगे आईफोन और वीआईपी लाइफस्टाइल का प्रदर्शन कर यह नेटवर्क लोगों को झांसे में लेता था।
इन बिंदुओं पर केंद्रित है पुलिस जांच
फर्जी सीबीआई कार्ड, सरकारी पहचान पत्र और लेटरहेड प्रिंट करने वाले नेटवर्क की पहचान की जा रही है। 'भारत सरकार' लिखी इनोवा कार के मालिक और इसके उपयोग के स्थानों की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी तृप्ति राजपूत द्वारा फर्जी पहचान के जरिए शिकार बनाए गए अन्य लोगों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है।
भोपाल, सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के उपरांत मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के संबंध में सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख…
भोपाल, सीएम डॉ मोहन यादव पहली बार चिंतन शिविर का आयोजन करने जा रहे हैं। सितंबर में सीएम सभी मंत्रियों के साथ दो दिनों तक चिंतन-मंथन करेंगे। सीएम के निर्देश पर…
भोपाल, सिटी बसों के बाद अब इंदौर से आसपास के धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए भी ग्रीन मोबिलिटी सेवा शुरू होने जा रही है। एमआईसीटीएसएल ने इंदौर रीजन में 26…
भोपाल, भोपाल के कोलार रोड इलाके में जन्मदिन मनाने के दौरान तलवार लहराकर केक काटना युवक को भारी पड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस…
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के करीब 56 लाख विद्यार्थियों को सिली हुई यूनिफार्म(रेडीमेड) देने की व्यवस्था में बदलाव की तैयारी है। शैक्षणिक सत्र…
भोपाल/अशोकनगर। फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर ठगी करने और लोगों पर रौब जमाने वाली तृप्ति राजपूत के भोपाल कनेक्शन की जांच चंदेरी पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस तृप्ति और…