'और ले ले प्लाट...' ताना मारकर प्रॉपर्टी डीलर को राड-डंडों से पीटा, भोपाल में खौफनाक हमले के बाद आरोपी फरार
Updated on
10-09-2026 12:44 PM
भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कार सवार चार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर लोहे की राड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि सिर में भी गंभीर चोट आई है। घायल का भोपाल के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
प्रापर्टी डीलिंग करता है पीड़ित
पुलिस के अनुसार बिजावन खुर्द निवासी इंदर सिंह धन्नालाल (55) खेती-किसानी के साथ प्रापर्टी डीलिंग करते हैं। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह बाइक से रूनाहा होते हुए घर लौट रहे थे। रूनाहा-बागली रोड पर सफेद कार सवार चार लोगों ने उन्हें हाथ देकर रोका और नरसिंहगढ़ जाने का रास्ता पूछा।
अचानक किया हमला
इंदर सिंह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आरोपियों ने राड-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उन्होंने कहा- "और प्लाट ले ले।" इसके बाद सभी कार से फरार हो गए। घायल ने एक ग्राम सचिव से प्लाट को लेकर चल रहे विवाद के चलते उस पर हमला कराने का संदेह जताया है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
भोपाल, विश्व ईवी दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन जागरूकता रैली और ईवी एक्सपो का आयोजन किया…
भोपाल, मध्य प्रदेश में 7,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल ने शेड्यूल जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे।सफल उम्मीदवारों को…
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट के मामलों में राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पात्र मामलों में व्यापारियों की ओर…
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
भोपाल । जिला पंचायत की बुधवार को आयोजित साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में बैरसिया क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा गरमाया…
भोपाल। नजीराबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कार सवार चार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर लोहे की राड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर…
भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं और इनमें होने वाली जनहानि को कम करने के लिए प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता में लिया गया है। सड़क सुरक्षा के कामों में लापरवाही…
भोपाल। मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं अधोसंरचना ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ का लक्ष्य प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक परिवहन नेटवर्क का विस्तार करना है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 15 हजार से…