एयरलाइन बिजनेस में दिलचस्पी नहीं
चावला ने कहा कि यह जीएमआर एयरपोर्ट्स के आधुनिकीकरण अभियान की बस शुरुआत हो सकती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में भारत में छह, फिलीपींस में एक और ग्रीस में निर्माणाधीन एक एयरपोर्ट शामिल है। नागपुर में नए एयरपोर्ट के लिए निवेश योजनाओं पर बातचीत चल रही है। GMR एयरपोर्ट्स में फ्रांस की Aeroports de Paris SA की 26.5% हिस्सेदारी है।उन्होंने कहा कि जीएमआर ग्रुप एयरलाइन कारोबार में उतरने का इच्छुक नहीं है। हाल में खबर आई थी कि सरकार एक ऐसी नीतिगत बदलाव पर चर्चा कर रही है जिससे एयरपोर्ट ऑपरेटर्स को एयरलाइन चलाने की अनुमति मिल सके। मौजूदा नियमों के तहत एयरपोर्ट ऑपरेटर किसी भी एयरलाइन में 10% से ज्यादा हिस्सेदारी नहीं रख सकते। लेकिन सरकार इंडिगो और एयर इंडिया के दबदबे को तोड़ना चाहती है।