डीजल में इथेनॉल के विकल्प पर नजर
इथेनॉल के लिए नए बाजार की तलाश के बीच सरकार और इंडस्ट्री अब डीजल में बायोफ्यूल ब्लेंडिंग की संभावनाएं भी तलाश रहे हैं। प्राज इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष गायकवाड़ के मुताबिक कंपनी की बायो-आइसोब्यूटेनॉल (Bio-IBA) तकनीक कमर्शियल इस्तेमाल और बड़े स्तर पर उत्पादन के लिए तैयार है। कंपनी को FY27 की मौजूदा तिमाही में पहला ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।उनके मुताबिक डीजल की मांग पेट्रोल से काफी ज्यादा है, इसलिए डीजल में Bio-IBA की ब्लेंडिंग भारत के बायोफ्यूल सेक्टर के लिए नया बाजार खोल सकती है। उन्होंने कहा कि डीजल में सिर्फ 2% Bio-IBA ब्लेंडिंग अनिवार्य होने पर 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट अवसर पैदा हो सकते हैं।