पाकिस्तान ने दुनिया की आंखों में धूल झोंककर सूडान को बेचे हथियार? डील से टेंशन में बलूच, भारत की भी बढ़ेगी चिंता
Updated on
07-08-2026 01:16 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह इस बात का ठोस सबूत है कि इस्लामाबाद या खार्तूम की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि ना होने के बावजूद सूडानी सेना को पाकिस्तानी सैन्य उपकरण सप्लाई किए जा रहे हैं। इसने ना सिर्फ भारत का ध्यान खींचा है बल्कि बलूच गुटों की चिंता भी बढ़ा दी है।
न्यूज18 ने भारतीय खुफिया सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि खार्तूम में 'मुहाफिज' का दिखना पाकिस्तान और सूडान के बीच रक्षा सहयोग के एक बड़े समझौते का हिस्सा है। इस समझौते में ड्रोन, ट्रेनर एयरक्राफ्ट और एयर डिफेंस सिस्टम भी शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1.5 अरब डॉलर हो सकती है।
मुहाफिज-V क्यों है खास
मुहाफिज-V को पाकिस्तान की सरकारी कंपनी हेवी इंडस्ट्रीज टैक्सिला (HIT) बनाती है।
इसे टोयोटा लैंड क्रूजर LC79 के मॉडिफाइड चेसिस पर तैयार किया गया है।
यह माइन-प्रोटेक्टेड (बारूदी सुरंग से सुरक्षित) वाहन B6-लेवल की बैलिस्टिक सुरक्षा देता है।
इसमें आठ जवान बैठ सकते हैं। इसमें आठ फायरिंग पोर्ट, 360-डिग्री घूमने वाले बुर्ज लगे हैं।
यह रन-फ्लैट टायरों से लैस है। ये टायर सीधे हमले के बाद 50 किलोमीटर तक चल सकते हैं।
1.5 अरब डॉलर की इस रक्षा डील को पाकिस्तान की सरकारी मिलिट्री इंडस्ट्री के ज़रिए विदेशी रक्षा निर्यात बढ़ाने की सबसे बड़ी कोशिशों में से एक माना जा रहा है। इसने एक तरफ भारत तो दूसरी ओर बलूच गुटों की भी चिंता को बढ़ाया है। बलूच गुटों का मानना है कि इस पैसे का इस्तेमाल उनके खिलाफ हो सकता है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…