यूक्रेन में सब्जी बेचने वाले पर ड्रोन हमला, जेलेंस्की ने शेयर किया वीडियो, बोले- रूस पागल हो गया है
Updated on
05-08-2026 12:02 PM
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने का वीडियो सामने आने के बाद लगाया गया है। यूक्रेन की ओर से जारी फुटेज में ड्रोन को एक आदमी का पीछा करते हुए दिखाया गया है। वह आदमी ड्रोन से बचने के लिए सड़क पर गाड़ी के पीछे छिपने की कोशिश करता है, तभी ड्रोन में जबरदस्त धमाका हो जाता है।
यूक्रेनी पुलिस ने बताया कि 52 साल की उम्र का यह व्यक्ति ड्रोन हमले में बच गया लेकिन उसे छर्रे लगने से चोटें आईं। यूक्रेनी अधिकारियों ने उसकी पहचान सब्जी बेचने वाले यूरी के तौर पर की और अस्पताल के वार्ड से उसका वीडियो इंटरव्यू जारी किया। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इस घटना के बाद कहा कि रूस पागल हो गया है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की भड़के
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूसी ड्रोन के सब्जी विक्रेता को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह प्रमाण है कि रूस युद्ध के नियमों का उल्लंघन करते हुए आम नागरिकों को निशाना बना रहा है। जेलेंस्की ने एक्स वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि एक और तथाकथित सफारी वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए, जिसमें रूसी ड्रोन खेरसॉन में लोगों का शिकार करते दिखा है।
जेलेंस्की ने लिखा कि रूसी ड्रोन ने खेरसॉन में सब्जियां बेच रहे व्यक्ति का जानबूझकर पीछा किया और उसके पास जाकर विस्फोट किया। खुद रूसियों ने इस अपराध को स्वीकार किया। उन्हें अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है, बल्कि वे इस बात पर गर्व करते हैं कि लोगों को कैसे डराते हैं। खेरसॉन में आम लोगों के खिलाफ रूसियों की ओर से इस तरह की कार्रवाइयां लगभग हर दिन की जा रही हैं।
दुनिया रूस को रोके
जेलेंस्की ने कहा कि दुनिया को यह सब देखना चाहिए। उसे हर उस सबूत को देखना चाहिए जो दिखाता है कि रूस किस हद तक हिंसा और आक्रामकता की राह पर बढ़ चुका है। पूरी दुनिया यह देखे कि रूसी सैनिक लोगों को मारने और उन्हें परेशान करने में खुशी महसूस करते हैं। उसे इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस पर दबाव डाले बिना और ठोस सुरक्षा गारंटी के बिना यह कल्पना करना भी मुश्किल है कि दुनिया इस बुराई के साथ शांति से रह सकती है। हमें इसके खिलाफ कदम उठाने होंगे और जीवन का ऐसा समर्थन करना होगा कि रूस को सच में शांति के बारे में सोचना पड़े ना कि अपने ड्रोन की मारक क्षमता बढ़ाने के बारे में। जेलेंस्की ने कहा कि यह सिर्फ यूक्रेन का मामला नहीं है। रूस की यह 'सफारी' यूक्रेन में रुकनी चाहिए और दूसरे देशों तक नहीं फैलनी चाहिए। फिनलैंड और कजाखिस्तान, बाल्टिक देश और पोलैंड, दक्षिण कॉकस क्षेत्र के देश, साथ ही रोमानिया और मोल्दोवा, सभी को मिलकर काम करना चाहिए ताकि वास्तविक सुरक्षा गारंटी सुनिश्चित की जा सके और रूस की ओर से शुरू किए गए युद्ध को समाप्त किया जा सके।
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…