ग्रेटर नोएडा में चल रहा था इलाज
जानकारी के मुताबिक रिंकू सिंह के पिता ने शुक्रवार सुबह 4:36 बजे अंतिम सांस ली। उनका इलाज ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में चल रहा था।रिंकू सिंह के परिवार में पांच भाई हैं। उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी। कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद क्रिकेटर बनने और लगातार मेहनत करने की प्रेरणा रिंकू सिंह को उनके पिता से ही मिली। बीसीसीआई की तरफ से जानकारी दी गई है कि रिंकू ग्रेटर नोएडा पहुंच गए हैं। वह कोलकाता के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच के लिए कोलकाता नहीं जाएंगे।