कौन है यासीन मलिक
यासीन मलिक जम्मू और कश्मीर का एक प्रमुख अलगाववादी नेता है। वह प्रतिबंधित संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) का अध्यक्ष रह चुका है, जो 1980 के दशक के अंत और 1990 के दशक की शुरुआत में कश्मीर घाटी में सशस्त्र उग्रवाद का नेतृत्व करने वाला पहला संगठन था। यासीन मलिक वर्तमान में नई दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।मई 2022 में, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की एक विशेष अदालत ने यासीन मलिक को आपराधिक साजिश, देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने और कश्मीर में आतंकवादी व अलगाववादी गतिविधियों के लिए धन जुटाने का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।