Select Date:

दस्तावेज ले जाना जरूरी नहीं, मप्र के 10 टोल:20 किमी के दायरे में टोल तो ऑनलाइन बनेगा लोकल पास

Updated on 19-08-2026 12:38 PM
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल ऐप से ऑनलाइन लोकल पास बनवा सकेंगे। एनएचएआई ने देश के 121 टोल प्लाजा पर यह सुविधा शुरू की है।

दिल्ली के अर्बन एक्सटेंशन रोड-II स्थित मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर लागू थी। मप्र में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, छिंदवाड़ा और हरदा रूट के 10 टोल पहले चरण में शामिल किए गए हैं।

20 किमी का पता भी ऑनलाइन जांचेगा सिस्टम

टोल प्लाजा से 20 किमी की परिधि में पंजीकृत पते वाले गैर-व्यावसायिक यानी निजी वाहन मालिक इस सुविधा के पात्र होंगे। आवेदन के दौरान पता, वाहन के दस्तावेज और फास्टैग लिंकिंग का सत्यापन डिजीलॉकर और वाहन पोर्टल के डेटा से ऑटोमैटिक होगा।

जीआईएस तकनीक से यह भी जांचा जाएगा कि आवेदक का पता टोल से 20 किमी के भीतर है या नहीं। मासिक पास एक्टिव होने के बाद संबंधित टोल प्लाजा से महीनेभर असीमित बार आवागमन किया जा सकेगा। हालांकि पास नि:शुल्क नहीं होगा। इसके लिए पहले की तरह निर्धारित मासिक शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।

मप्र के ये 10 टोल प्लाजा शामिल

  • छेगांव माखन टोल प्लाजा- खंडवा
  • चिखलीकला टोल प्लाजा- सौंसर, छिंदवाड़ा केलवद टोल
  • प्लाजा- छिंदवाड़ा {कचनारिया टोल प्लाजा- श्यामपुर, सीहोर
  • कुंडी टोल प्लाजा- टिमरनी, हरदा
  • मंडवाड़ा टोल प्लाजा- धरमपुरी, धार पटरिया
  • गोयल टोल प्लाजा- आष्टा, सीहोर
  • शाहपुरा टोल प्लाजा- शाहपुरा-भिटोनी
  • सोनकच्छ टोल प्लाजा- सोनकच्छ, देवास
  • विशनखेड़ा टोल प्लाजा- औबेदुल्लागंज


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.