Select Date:

'राणा अय्यूब का वीजा रद्द करो, अमेरिका से भगाओ', मोदी पर बयान को लेकर भड़कीं ट्रंप की करीबी लॉरा लूमर

Updated on 02-10-2026 11:13 AM
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: भारतीय पत्रकार राणा अय्यूब (Rana Ayyub) के एक ट्वीट को लेकर उनकी अमेरिकी वीजा रद्द करने की मांग की गई है। अमेरिका की दक्षिणपंथी नेता और चर्चित इन्फ्लुएंसर लॉरा लूमर (Laura Loomer), जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेहद करीबी हैं उन्होंने राणा अय्यूब का वीजा रद्द करने की मांग की है। लॉरा लूमर ने राणा अय्यूब पर तीखा हमला बोलते हुए उनके अमेरिकी वीजा (US Visa) को रद्द करने और उन्हें तुरंत डिपोर्ट यानि देश से वापस भेजने की मांग की है।

राणा अय्यूब कहां रहती हैं और क्या उन्हें अमेरिकी वीजा जारी किया गया है इस बाबत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को कोई जानकारी नहीं है। दरअसल यह पूरा बवाल राणा अय्यूब के उस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद शुरू हुआ जिसमें उन्होंने पीएम मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आपसी संबंधों को लेकर एक टिप्पणी की थी। उनका ये ट्वीट इजरायल जा रहे 'फ्लाईदुबई' फ्लाइट को क्रैश करवाने की कोशिशों के बाद आया है जिसमें भारतीय पायलट की दुनियाभर में तारीफ की जा रही है और उन्हें हीरो बताया जा रहा है।
राणा अय्यूब ने इस घटना को लेकर या करीब 180 लोगों की जिंदगी बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार को लेकर एक भी पोस्ट नहीं किया है जबकि उनके सोशल मीडिया अकाउंट का टाइमलाइन ऐसे पोस्ट से भरा है जिनमें कोई हिंदू आरोपी हो। राणा अय्यूब मुस्लिमों के ऊपर लगे किसी आरोप पर या तो कुछ नहीं लिखतीं या फिर उनका बचाव करती हैं। राणा अय्यूब मुस्लिम चरमपंथ या कट्टरपंथ पर मुंह बंद रखती हैं।

पीएम मोदी और नेतन्याहू पर क्या था राणा अय्यूब का ट्वीट?

इस विवाद की शुरुआत राणा अय्यूब के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गये एक पोस्ट से हुई। उन्होंने भारत के दक्षिणपंथी खेमे और इजरायल के संबंधों पर निशाना साधते हुए लिखा 'भारत के दक्षिणपंथी गुट का इजरायल और नेतन्याहू के प्रति लगाव असल में एक ही बात पर टिका है। मुसलमानों के प्रति उनकी गहरी नफरत। मोदी और नेतन्याहू के लिए उनकी तारीफ भी इसी सोच से आती है। ऐसे नेता जो मुसलमानों को दबाकर रखेंगे और दुनिया में उन्हें 'उनकी औकात दिखाएंगे'।'
यानि राणा अय्यूब ने अपने पोस्ट में दावा किया कि पीएम मोदी और नेतन्याहू के प्रति 'भारतीय दक्षिणपंथ' का यह समर्थन इसी भावना से आता है क्योंकि उन्हें लगता है कि ये नेता मुसलमानों को 'उनकी जगह' दिखाएंगे। उनके इस बयान के बाद ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया। राणा अय्यूब का ये पोस्ट उस वक्त आया जब दुनियाभर में भारतीय पायलट स्मित मछार की तारीफ की जा रही है। स्मित मछार ने करीब 180 यात्रियों को ले जा रहे उस फ्लाइट को क्रैश करने से बचाया जिसे उनके को-पायलट ने क्रैश करने की कोशिश की थी। राणा अय्यूब ने भारतीय पायलट स्मित मछार की बहादुरी पर एक लाइन भी नहीं लिखा है।

'राणा अय्यूब को डिपोर्ट करो', लॉरा लूमर का तीखा पलटवार

राणा अय्यूब की इस टिप्पणी पर अमेरिकी कंजरवेटिव नेता लॉरा लूमर ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सीधे तौर पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को टैग करते हुए राणा अय्यूब के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग कर डाली। लूमर ने अपने पोस्ट में लिखा 'इस महिला के पास वीज़ा कैसे है? मार्को रूबियो, आपको इसका वीजा छीन लेना चाहिए।' उन्होंने अय्यूब को 'फॉरेन एजिटेटर' यानि विदेशी उपद्रवी करार देते हुए कहा कि अमेरिका में ऐसे लोगों को वीज़ा क्यों दिया जाता है और उन्हें तुरंत डिपोर्ट किया जाना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की तारीफ की है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि पीएम मोदी…
 02 October 2026
इस्लामाबाद: क्या 180 बेगुनाह लोगों की जान लेने की खौफनाक साजिश को किसी भी तर्क से सही ठहराया जा सकता है? दुनिया के लिए इसका जवाब बेशक नहीं है लेकिन…
 02 October 2026
मक्का: सऊदी अरब के अधिकारियों ने मक्का की ग्रैंड मस्जिद में आत्मघाती बम हमले की कोशिश की खबरों को खारिज कर दिया है। इसके पहले खबरों में दावा किया गया…
 02 October 2026
रियाद: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना में ड्रोन हमला किया है। इस हमले में पैगंबर की मस्जिद (मस्जिद-ए-नबवी) को बिजली सप्लाई करने वाले तैबा…
 02 October 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: भारतीय पत्रकार राणा अय्यूब (Rana Ayyub) के एक ट्वीट को लेकर उनकी अमेरिकी वीजा रद्द करने की मांग की गई है। अमेरिका की दक्षिणपंथी नेता और चर्चित इन्फ्लुएंसर…
 02 October 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस से दुनिया भर में मौजूद करोड़ों हिंदुओं और BAPS (बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था) के अनुयायियों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत देने वाली…
 02 October 2026
इस्लामाबाद: इजरायली नागरिकों को ले जा रही फ्लाइट के सऊदी अरब में आपातकालीन लैंडिंग के बाद पाकिस्तानी भड़के हुए हैं। पाकिस्तानी इस बात से नाराज हैं कि फ्लाईदुबई फ्लाइट में…
 01 October 2026
वॉशिंगटन/तेल अवीव: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई में हुई घटना के बारे में अनोखी जानकारी दी है। ट्रंप ने कहा कि इजरायली प्रधानमंत्री…
 01 October 2026
तेल अवीव: दुबई से इजरायल जा रही जिस फ्लाइट को बुधवार को क्रैश करने की कोशिश की गई, उसे बचाने में एक अहम नाम कैप्टन स्मित मच्छार का है। स्मित…
Advt.