नेतन्याहू ने कहा 9/11 जैसे हमले की योजना
इस बीच इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने CNN से एक इंटरव्यू में कहा कि को-पायलट का इरादा 9/11 हमले जैसी घटना को अंजाम देना था। उन्होंने कहा कि फ्लाइट के भारतीय पायलट ने को-पायलट का मुकाबला किया और 9/11 जैसी बड़ी तबाही को रोक लिया।नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इस असाधारण बहादुरी के कारनामे के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि इसने एक ऐसी तबाही को टाल दिया जो न सिर्फ इजरायल के लिए बड़ी मुसीबत होती, बल्कि इसका ग्लोबल एविएशन पर भी असर पड़ता। उन्होंने कहा कि इजरायल को इस घटना के बारे में कोई चेतावनी या खुफिया जानकारी नहीं मिली थी और इसकी जांच चल रही है।