Select Date:

भगत सिंह के बाद दिलीप कुमार, आडवाणी, मनमोहन सिंह के घरों को संवारेगी पाकिस्तान सरकार? जानें किस हाल में

Updated on 30-09-2026 12:02 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी पंजाब के फैसलाबाद जिला प्रशासन ने बड़ा ऐलान किया है। प्रशासन जिले के बंगा गांव में शहीद भगत सिंह का स्मारक बनाने जा रहा है, जहां 1907 में उनका जन्म हुआ था। फैसलाबाद जिला प्रशासन ने भगत सिंह के पुश्तैनी घर को संवारा है और अब उनके सम्मान में गांव में स्मारक बनाएगा। इसकी भारत और पाकिस्तान, दोनों ओर के लोगों ने तारीफ की है। इसने कई और ऐसे भारतीयों हस्तियों की ओर भी ध्यान खींचा है, जिनके पुश्तैनी घर पाकिस्तान में हैं। इनमें दिलीप कुमार, डॉक्टर मनमोहन सिंह से लेकर एलके आडवाणी तक के नाम हैं। इनके पुश्तैनी घर पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में हैं। क्या पाकिस्तान या प्रांतों की सरकार इन हस्तियों के घरों को भी बचाने और संवारने के लिए कदम उठाएगी।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और दुनिया के बेहतरीन अर्थशास्त्रियों में शुमार रहे डॉक्टर मनमोहन सिंह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चकवाल जिले के गाह गांव में जन्में थे। साल 1932 में पैदा हुए मनमोहन सिंह का बचपन और शुरुआती पढ़ाई इसी गांव में हुई। ये गांव तब दुनियाभर में चर्चा में आया, जब 2004 में मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री बने।

परवेज मुशर्फ लाए थे गांव की पेंटिंग

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ अपनी एक दिल्ली यात्रा के दौरान मनमोहन सिंह के लिए उनके पैतृक इलाके की एक पेंटिंग यादगार के तौर पर भेंट लेकर आए थे। यह वॉटरकलर पेंटिंग मनमोहन सिंह ने अपने बेडरूम में लगाई थी। हालांकि वह अपने जीवनकाल में कभी अपने गांव नहीं गए। उनके घर की अब सिर्फ निशानी ही बची है।

गाह के जिस प्राइमरी स्कूल में मनमोहन सिंह पढ़े थे। वह आज भी मौजूद है और वह रजिस्टर आज भी महफूज है, जिसमें मनमोहन सिंह का नाम और रोल नंबर लिखा है। मनमोहन सिंह इस स्कूल में चौथी तक पढ़े थे। मनमोहन सिंह के पीएम बनने के बाद पाकिस्तान और पंजाब सरकार ने उनके पैतृक गांव में सड़कें बनवाने से लेकर पानी की टंकी तक कई काम किए थे।

दिलीप कुमार का घर

उपमहाद्वीप के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक दिलीप कुमार का पैतृक घर पाकिस्तान के पेशावर में है। पेशावर के मोहल्ला खुदादाद में किस्सा ख्वानी बाजार के पास उनके परिवार की बड़ी हवेली थी, जो अब जर्जर हो चुकी है। दिसंबर 1922 क यूसुफ खान यानी दिलीप कुमार का जन्म इसी घर में हुआ था। दिलीप कुमार भी अपने इंटरव्यू में इस हवेली को अक्सर याद करते थे। आसपास के लोग आज भी शान से ये बताते हैं कि यह दिलीप कुमार की हवेली है।
हाल ही में सारागढ़ी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने खैबर पख्तूनख्वां सरकार से दिलीप कुमार के पुश्तैनी घर की मरम्मत कराने की अपील की है। कमेटी के अध्यक्ष सनी सिंह ने किस्सा ख्वानी बाजार के पास स्थित इस ऐतिहासिक घर का दौरा किया और इसकी बिगड़ती हालत पर चिंता जताई। उन्होने इसे पुश्तैनी घर इस इलाके की साझा सांस्कृतिक विरासत का एक अहम हिस्सा बताया और इसकी मरम्मत के लिए केपी के मुख्यमंत्री से संपर्क करने का फैसला किया है।

आडवाणी का घर

भारत में कई दशक तक राजनीति के अहम चेहरे रहे पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी का घर पाकिस्तान के बड़े शहर कराची में है। साल 2005 में पाकिस्तान दौरे के दौरान वह खुद अपने बचपन के घर को देखने कराची पहुंचे थे। उनका घर अब काफी बदल गया है। उनके दो मंजिला मकान को 5 मंजिला इमारत में बदल गया है। अब इसे जेजे लग्जरी अपार्टमेंट के नाम से जाना जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
पेरिस: एफिल टॉवर का संचालन करने वाली कंपनी SETE के चीफ एग्जीक्यूटिव अपने पद से हट जाएंगे। यह कदम हिंदू धार्मिक समूह (BAPS) के दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों की…
 30 September 2026
मनीष गुप्ता, न्यूयॉर्क से: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की इस बार की बैठक अखाड़ा बन गई। रूस-यूक्रेन युद्ध, महंगे तेल की हाय-हाय, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को नक्शे से मिटाने…
 30 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में प्रांतों को बांटने के मुद्दे पर कई राजनीतिक दलों की ओर से तीखा विरोध देखने को मिल रहा है। इसकी शुरुआत 30 जुलाई को हुई, जब गृहमंत्री…
 30 September 2026
बगदाद: अमेरिकी सेना बुधवार 30 सितम्बर को इराक में अपने आखिरी ठिकाने को छोड़कर हटने वाली है। ईरान और उसके सहयोगी इस वापसी को अपनी जीत के तौर पर मना…
 30 September 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने तारिक रहमान की भारत यात्रा को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। मंगलवार को कबीर ने कहा कि बांग्लादेश और भारत के…
 30 September 2026
रियाद: पाकिस्तान उलेमा काउंसिल के हेड हाफिज मोहम्मद ताहिर अशरफी ने कहा है कि यमन के हूती मुस्लमान नहीं है। सऊदी अरब में एक कॉन्फ्रेंस में अशरफी ने ये बयान…
 30 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी पंजाब के फैसलाबाद जिला प्रशासन ने बड़ा ऐलान किया है। प्रशासन जिले के बंगा गांव में शहीद भगत सिंह का स्मारक बनाने जा रहा है, जहां 1907 में…
 30 September 2026
अबू धाबी/रियाद/वॉशिंगटन: भारत में सितम्बर 2023 में हुए G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर (IMEC) की योजना का ऐलान किया गया था। मिडिल ईस्ट के रास्ते भारत को…
 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री ने शहबाज शरीफ की संयुक्त राष्ट्र महासभा में दी गई स्पीच की जमकर तारीफ की है। तरार ने अपने प्रधानमंत्री की स्पीच को…
Advt.