सर्दियों में सांस की बीमारियों से मौत का खतरा गर्मियों से ज्यादा, अध्ययन में हुआ खुलासा
Updated on
28-09-2026 11:31 AM
नई दिल्ली: सर्दियों में ठंड बढ़ने के साथ सांस की बीमारियों से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ जाता है। देश के 245 अस्पतालों में किए गए अध्ययन में सामने आया है कि सांस की बीमारियों से हुई कुल मौतों में करीब एक तिहाई सर्दियों में दर्ज की गईं। अध्ययन में शामिल 394 मौतों में से 32.7% सर्दियों में हुईं, जबकि गर्मियों में यह आंकड़ा 18% रहा। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की हिस्सेदारी भी अधिक रही।
इंडियन चेस्ट सोसाइटी के अध्ययन में 245 केंद्रों पर सांस की बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती हुए 2,886 मरीजों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। अलग-अलग मौसम में मरीजों के अस्पताल पहुंचने और मौत के आंकड़ों की तुलना की गई। सर्दियों में अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की हिस्सेदारी 28.7% थी, जबकि गर्मियों में यह 21.1% रही।
245 अस्पतालों की स्टडी में खुलासा
सर्दियों में 32.7% मौतें, गर्मियों में यह आंकड़ा 18% रहा
सीओपीडी मरीजों में सर्दियों के दौरान अस्पताल में भर्ती होने की संभावना 39% अधिक पाई गई
फेफड़ों के रोगियों को खतरा ज्यादा
अध्ययन में सीओपीडी को अस्पताल में भर्ती होने और मौत का प्रमुख कारण पाया गया। यह फेफड़ों की बीमारी है, जिसमें सास लेने में परेशानी होती है। सर्दियों में इस कारण अस्पताल में भर्ती होने की संभावना 39% अधिक थी।
टीबी और अस्थमा के मरीज भी प्रभावित
अध्ययन में टीबी, सांस की नलियों में संक्रमण, अस्थमा और फेफड़ों के कैंसर जैसी बीमारियों के मरीज भी शामिल थे।
सर्दियों में बढ़ जाती है अस्पतालों की चुनौती
सर्दियों में सांस के मरीजों की बढ़ती संख्या अस्पतालों के लिए चुनौती है। अस्पतालों को इसके लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।
व्योमश चन्द्र जुगरान: उत्तराखंड के हिमालय क्षेत्र में वृक्ष रेखा और हिमरेखा के बीच की खूबसूरत भौगोलिक संरचनाएं 'बुग्याल' कहलाती है। 10 से 13 हजार फीट की ऊंचाई पर मीलों…
नई दिल्ली: जाने-माने जिओ पॉलिटिकल एक्सपर्ट ब्रह्मा चेलानी ने अमेरिका और चीन के बीच बनते अनौपचारिक 'G2' (दो देशों के प्रभुत्व वाले) ढांचे को लेकर दुनिया को आगाह किया है।…
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच जंतर-मंतर पर अग्रवाल और वैश्व संगठनों के सदस्यों ने ज्ञानेश कुमार के समर्थन में प्रदर्शन किया। राहुल…
नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि भारत पांचवीं पीढ़ी के साथ-साथ छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान विकसित करने की दिशा में…
नई दिल्ली: भारत की रक्षा उत्पादन क्षमता को बढ़ाने में राफेल लड़ाकू विमानों का सौदा अहम भूमिका निभा सकता है। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा है कि फ्रांस…
नई दिल्ली: भारत में अपने कार्यकाल को याद करते हुए बांग्लादेश के हाई कमिश्नर ने कश्मीर के स्कूल का दिलचस्प अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया कि करीब तीन सप्ताह…