होर्मुज जलडमरूमध्य भी बंद
ईरान ने अपने ऊपर हमले होने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य भी बंद कर दिया है, जो वैश्विक तेल परिवहन का एक प्रमुख मार्ग है। इस समुद्री गलियारे का इस्तेमाल पश्चिम एशिया के प्रमुख तेल और गैस उत्पादक देश करते हैं। इसके बंद होने से भारत समेत दुनिया के बड़े हिस्से में उर्जा संकट पैदा हो रहा है।होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान के प्रायद्वीप के बीच स्थित है। ईरान के हमलों की वजह से इस जलडमरुमध्य में समुद्री यातायात तकरीबन ठप है। डोनाल्ड ट्रंप ने लगातार इस समुद्री गलियारे को सुरक्षा देने के दावे किए हैं लेकिन वह इसे सुरक्षित करने में अभी तक नाकाम हैं।