पाकिस्तान और अफगानिस्तान का तनाव
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच आतंकी गुटों को पनाह देने के मुद्दे पर लंबे समय से तनाव है। पाकिस्तान की सरकार और सेना का दावा है टीटीपी के लोग अफगानिस्तान से आकर उसकी जमीन पर आतंकी हमले कर रहे हैं। अफगानिस्तान इन आरोपों को सिरे से खारिज करता रहा है लेकिन पाकिस्तान इसे नहीं मानता है।पाकिस्तान की आर्मी ने बीते साल अक्टूबर में टीटीपी को निशाना बनाने का दावा करते हुए अफगानिस्तान में हवाई हमले किए थे। इन हमलों के बाद अफगानिस्तान ने बॉर्डर पर जवाबी कार्रवाई की थी। इससे दोनों पक्षों में तनाव इतना बढ़ा था कि बॉर्डर पर युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए थे। इसके बाद अरब देशों ने मध्यस्थता करते हुए सीजफायर कराया था।