भोपाल, 07/11/2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चन्द्रशेखर ने दीपावली पर्व के पावन अवसर पर प्रदेश के समस्त नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना करते हुए मां लक्ष्मी से प्रार्थना की है कि उनकी कृपा प्रदेश के प्रत्येक परिवार पर सदैव बनी रहे। दीपों का यह महापर्व हर घर-आंगन में सुख, समृद्धि, विकास और नई आशाओं का उजियारा लेकर आए तथा प्रदेश का प्रत्येक नागरिक खुशहाल एवं समृद्ध जीवन की ओर अग्रसर हो।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश आज पिछड़ेपन की चुनौतियों को पीछे छोड़कर विकास, प्रगति और समृद्धि के नए प्रतिमान स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अपार संभावनाओं से परिपूर्ण हमारा प्रदेश विकास के नए क्षितिज छूने और आत्मनिर्भर एवं समृद्ध मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने के लिए संकल्पित है। श्री खण्डेलवाल ने कहा कि दीपावली केवल दीप प्रज्ज्वलित करने का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और अभाव से समृद्धि की ओर बढ़ने की प्रेरणा देने वाला महापर्व है। यह पर्व हमें समाज में सकारात्मकता, सद्भाव, सेवा और सहयोग की भावना को और मजबूत करने का संदेश भी देता है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि दिपावली पर्व के इस पावन अवसर पर मां लक्ष्मी से यही प्रार्थना है कि विकास और खुशहाली का प्रकाश प्रदेश के किसी भी घर से अछूता न रहे। समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास और समृद्धि का लाभ पहुंचे। हर परिवार के जीवन में सुख-शांति एवं संपन्नता आए और मध्यप्रदेश विकास, विश्वास एवं जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित करते हुए देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान और अधिक सशक्त करे। उन्होंने एक बार फिर प्रदेश के सभी नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का नया सवेरा लेकर आए।