Select Date:

स्विगी में डिलीवरी की, एक्सीडेंट में पैर टूटा... फिर इस एक आइडिया ने बना दिया करोड़पति

Updated on 31-07-2026 01:19 PM
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर के रहने वाले अजीत कुमार की कहानी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। कभी परिवार का कर्ज चुकाने के लिए 16-16 घंटे साइकिल चलाकर फूड डिलीवरी करने वाले अजीत, आज देश के सबसे सफल ऑडियो-फिक्शन राइटर (Audio-fiction Writer) में से एक बन चुके हैं। यही नहीं, वह 1 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुके हैं।

सड़क हादसे से सब तोड़ दिया

कोविड-19 महामारी के दौरान परिवार का कारोबार ठप होने और सिर पर भारी कर्ज होने के कारण अजीत को अपनी मेडिकल की पढ़ाई बीच में ही रोकनी पड़ी। परिवार की मदद के लिए वे फरीदाबाद में स्विगी (Swiggy) के डिलीवरी बॉय बन गए। कर्ज की किश्तें चुकाने के लिए वे रोजाना 100 किलोमीटर तक साइकिल चलाते और 16-16 घंटे काम करते थे।

जब हालात थोड़े संभल ही रहे थे, तब एक सड़क हादसे ने अजीत को गंभीर रूप से घायल कर दिया। कई फ्रैक्चर के कारण वे महीनों के लिए बेड पर आ गए। आय का एकमात्र जरिया भी छिन चुका था और परिवार पर अनिश्चितता के बादल छा गए।

अस्पताल के बेड से शुरू हुआ नया सफर

अस्पताल के बेड पर रिकवरी के दौरान अजीत ने वर्क-फ्रॉम-होम के मौके तलाशने शुरू किए। इस दौरान उन्हें ऑडियो प्लेटफॉर्म पॉकेट एफएम पर लिखने के एक अवसर के बारे में पता चला। उन्होंने हिम्मत जुटाकर कहानी लिखना शुरू किया।

अस्पताल के बेड से ही वे रोज कई एपिसोड लिखने लगे। 3 महीने के भीतर उनकी एक कहानी पॉकेट एफएम के राइटिंग कॉन्टेस्ट में टॉप कर गई। उन्हें पहली पेमेंट 20,000 रुपये की मिली, जिसे उन्होंने सीधे अपनी मां को सौंप दिया। अगले महीने कमाई 52,000 रुपये हुई और धीरे-धीरे उनकी कहानियों की लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि एक महीने का पे-आउट 6.29 लाख रुपये तक पहुंच गया।

परिवार का पूरा कर्ज उतारा

आज अजीत पॉकेट एफएम की ब्लॉकबस्टर ऑडियो सीरीज ब्रह्मयोद्धा: द डिस्ट्रॉयर (Brahmyodha: The Destroyer) के लीड राइटर हैं। वह इस शो के 1,000 से अधिक एपिसोड लिख चुके हैं, जिसे 16.8 करोड़ से ज्यादा बार सुना जा चुका है।

अपनी इस असाधारण सफलता के दम पर अजीत ने न केवल अपने परिवार का पूरा कर्ज उतारा, बल्कि खुद 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए। उन्हें प्रतिष्ठित जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (Jaipur Literature Festival) में बतौर वक्ता भी आमंत्रित किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.