पार्टी का महिला चेहरा
रेखा वर्मा पार्टी के दमदार महिला चेहरे के तौर पर जानी-पहचानी जाती हैं। भाजपा ने पिछले दिनों लगातार महिला वोट बैंक को लेकर राजनीति को तेज किया है। इस क्रम में अब रेखा वर्मा और स्मृति ईरानी सरीखे यूपी के नेताओं को आगे बढ़ाकर पार्टी ने इस वर्ग को संगठन में भी उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने का संदेश साफ कर दिया है।रेखा वर्मा के जरिए भाजपा समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक यानी पीडीए पॉलिटिक्स को मात देने की तैयारी में है। रेखा वर्मा ओबीसी समुदाय से आती हैं। ऐसे में पिछड़ा वर्ग को संगठन से लेकर सरकार तक में प्रतिनिधित्व का संदेश सीधे तौर पर दिया जा रहा है।