किसे होगा फायदा?
छोटू सिलेंडर की कीमत कम होने से प्रवासी मजदूरों के साथ-साथ घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी फायदा होगा। छोटू सिलेंडर फ्री ट्रेड एलपीजी कैटगरी में आता है और आसानी से मिल जाता है। इसे खरीदने के लिए आपको केवल अपनी पहचान का प्रूफ देना होता है। इसमें एड्रेस प्रूफ देने की जरूरत नहीं है।साथ ही कस्टमर को इसे रिफिल कराने के लिए एक ही डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाने की जरूरत नहीं है। आप इस सिलेंडर को कहीं भी रिफिल करना सकते हैं। इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर के साथ-साथ किराना स्टोर्स और ऑथराइज्ड आउटलेट से भी इसे भराया जा सकता है।