वैभव सूर्यवंशी पर भारी संजू सैमसन? कोच गौतम गंभीर ने अफगानिस्तान पर बंपर जीत के बाद यूं किया इशारा
Updated on
18-09-2026 12:18 PM
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों ने टीम मैनेजमेंट की आलोचना भी की। हालांकि, कोच गौतम गंभीर ने साफ कर दिया है कि जब तक अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, तब तक उन्हें इंतजार करना होगा। उनका संदेश साफ था कि वैभव को लंबा इंतजार करना होगा।
वैभव को इंतजार करना होगा
गंभीर ने कहा, 'वैभव के नजरिए से यह बहुत साफ बात थी कि उसे अपने मौके का इंतजार करना होगा। हम जानते हैं कि उसमें किस तरह का टैलेंट है और वह क्या कर सकता है, लेकिन जो पिछले दो-तीन साल से अच्छा कर रहा है, वह हमेशा उस खिलाड़ी से आगे रहेगा जो अभी टीम में आया है। जब भी उसे मौका मिलेगा तब लंबे समय के लिए मौका मिलेगा। इंडियन क्रिकेट ऐसा ही है, हम ड्रेसिंग रूम में कॉम्पिटिशन और टैलेंट चाहते हैं, लेकिन क्रिकेट ऐसे ही चलता है। चाहे आप 15 साल के हों या 30 साल के आपको अपने मौके का इंतजार करना ही पड़ता है।'
वर्ल्ड कप वाले कॉम्बिनेशन पर कोच का भरोसा
कोच गंभीर ने कहा, 'इस सीरीज में हम साफ तौर पर पता था कि हम वर्ल्ड कप वाले कॉम्बिनेशन पर वापस जाना चाहते हैं। क्योंकि वे लोग, तीन या चार बार फेल होने के बाद बुरे खिलाड़ी नहीं बन जाते। हमने जो क्रिकेट खेला है। अगर कोई टीम एक वर्ल्ड कप से दूसरे वर्ल्ड कप तक बिना हारे रही है और वर्ल्ड कप जीती है, तो मुझे यकीन है कि वह एक जबरदस्त टीम है। अचानक, यह एक या दो सीरीज के बाद बुरी टीम नहीं बन जाती, और ये लोग दो या तीन बार फेल होने के बाद बुरे खिलाड़ी नहीं बन जाते। यही इन लोगों ने यहां भी दिखाया है।'
अच्छे प्रदर्शन के बावजूद बाहर हैं सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने लगातार तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने। इसके बाद भारतीय टीम के लिए मौका मिलने पर भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन टीम में उनके लिए जगह नहीं बन पा रही है। इससे फैंस और कई पूर्व क्रिकेटर भी नाराज हैं।
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…