बाबर का सांकेतिक मकबरा
साल 1993 में पहाड़ी की चोटी एक सिंबॉलिक मकबरा बनाया गया। यह एक मार्बल वॉल्ट के अंदर है, जिसमें बाबर की जिंदगी से जुड़ी तीन जगहों से इकट्ठा की गई मिट्टी है। इसमें बाबर का जन्मस्थान अंदीजान, मौत का शहर आगरा और और काबुल की मिट्टी है, जहां इस शासक के अवशेषों को ले जाकर फिर से दफनाया गया था।अंदीजान से भारत का रिश्ता सिर्फ भारत तक नहीं है। ये प्रांत हालिया वर्षों में गुजरात से तेजी से जुड़ा है। इससे दोनों इलाकों के बीच आर्थिक, एजुकेशनल और कल्चरल जुड़ाव के मौके खुले हैं। भारत के लोग काफी संख्या में अंदीजान में हैं और कई क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। इसमें शिक्षा, व्यापार से लेकर नौकरी तक शामिल है।