क्यों गिरा बाजार?
निफ्टी50 इंडेक्स में इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोबल एविएशन, सिप्ला और एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर रहे। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप में शुरुआती कारोबार में क्रमशः 0.34 प्रतिशत और 0.6 प्रतिशत की गिरावट आई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी फार्मा में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई।अमेरिका ने 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है जो बाद में 200 फीसदी हो जाएगा। इससे फार्मा कंपनियों की ग्रोथ की संभावनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई। उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा अमेरिका के बाजार से आता है।