Select Date:

भोपाल के नापतौल विभाग को सिलेंडर से उड़ाने की धमकी

Updated on 16-03-2026 03:01 PM
भोपाल, राजधानी भोपाल में पीपुल्स विश्वविद्यालय और एम्स के बाद अब एमपी नगर में स्थित नापतौल विभाग के कार्यालय को साइनाइड गैस से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद विभाग में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी बाहर बैठे नजर आए।

बम डिस्पोजल स्कॉड सहित पुलिस की टीम ने मौके पर सर्चिंग की। हालांकि कोई बम नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब नौ बजे ई-मेल के माध्यम से धमकी मिली थी। जिसमें बताया गया था कि नापतौल विभाग भोपाल में साइनाइड गैस से भरे 16 सिलेंडर रख दिए गए हैं।

सर्चिंग में कुछ नहीं मिला

इतना ही नहीं दोपहर एक बजे वह फटेंगे। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ बस स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंच गई थी। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। हालांकि सर्चिंग में धमकी फेक पाई गई। क्योंकि मौके पर किसी तरह के कोई सिलेंडर नहीं मिले।

बताया जाता है कि इससे पहले पीपुल्स विश्वविद्यालय और एम्स को भी धमकी भरे मेल मिले थे, लेकिन बाद में वह सूचना भी फर्जी निकली थी। हालांकि पुलिस ई-मेल करने वाले व्यक्ति तक नहीं पहुंच सकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
भोपाल, भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए निकालने के मामले में लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार को की गई छापेमारी के दौरान सर्वर रूम…
 16 March 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में फरार चल रहे एक वारंटी की तलाश में पुलिस ने आमजन से मदद की अपील की है। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने आरोपी की जानकारी देने या…
 16 March 2026
भोपाल, ईद की नमाज से कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर सामने आए एक फतवे को लेकर भोपाल में विवाद गहरा गया है। दारुल इफ्ता जामे एहतमाम मसाजिद कमेटी की ओर…
 16 March 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में पीपुल्स विश्वविद्यालय और एम्स के बाद अब एमपी नगर में स्थित नापतौल विभाग के कार्यालय को साइनाइड गैस से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया…
 16 March 2026
भोपाल। राजधानी में सक्रिय भूमाफिया और अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई होने जा रही है। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद नगर निगम ने भी अवैध कॉलोनियों को…
 16 March 2026
भोपाल। राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में सुरक्षा व्यवस्था खुद ही वेंटिलेटर पर नजर आ रही है। शनिवार सुबह इमरजेंसी विभाग के पास हुए गोलीकांड ने अस्पताल परिसर की…
 16 March 2026
भोपाल। परिवर्तन सहयोग समिति एवं भारतीय नव वर्ष उत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मातृशक्ति एवं बालिकाओं के लिए फिल्म “द केरला स्टोरी 2” का निश्शुल्क विशेष प्रसारण ज्योति…
 16 March 2026
भोपाल। कोलार रोड स्थित डीमार्ट चौराहे पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बस रोकने पर रेलवेकर्मियों ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। रेलवे कर्मचारियों ने सिपाही को धक्का मारकर सड़क पर गिराया…
 16 March 2026
भोपाल। भोपाल में सोमवार को बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव और सुधार कार्य किए जाने के कारण शहर के करीब 40 इलाकों में दो से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।…
Advt.