आज FACT और Happiest Minds समेत ये शेयर लगाएंगे दौड़, तेजी के संकेत
Updated on
11-03-2026 01:47 PM
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी में 233 अंक की तेजी आई थी। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के जल्द समाप्त होने के संकेत के बीच कच्चे तेल के दाम में नरमी देखने को मिली थी। इसके अलावा, दुनिया के अन्य प्रमुख बाजारों में तेजी से घरेलू बाजार पर सकारात्मक असर हुआ था।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 639.82 अंक यानी 0.82 फीसदी बढ़कर 78,205.98 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 960.09 अंक चढ़कर 78,526.25 अंक पर पहुंच गया था। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 233.55 अंक यानी 0.97 फीसदी चढ़कर 24,261.60 अंक पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंटरग्लोब एविएशन, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से फायदे में रही थीं। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में इटर्नल, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल शामिल थे।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Authum Investment, FACT, Happiest Minds, Rashtriya Chemicals, ABSL AMC, Redington और Dixon Technologies शामिल हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Polycab India, KEI Industries, Finolex Cables, Hexaware Technologies, Onesource Mobility, Poly Medicure और Coforge के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
नई दिल्ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…